फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Kurukshetra: Rs 50 lakh extortion demanded from former councilor in the name of Lawrence Bishnoi

कुरुक्षेत्र: पूर्व पार्षद से लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर मांगी 50 लाख रुपये की रंगदारी, अंजाम भुगतने की दी धमकी

Wed, 16 Aug 2023 11:03 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 16 Aug 2023 11:03 PM IST
सार

आरोपी की दो दिन पहले भी कॉल आई थी। पैसे न देने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी है। पूर्व पार्षद ने पुलिस अधीक्षक को शिकायत देकर जल्द ही ठोस कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।

विज्ञापन
Kurukshetra: Rs 50 lakh extortion demanded from former councilor in the name of Lawrence Bishnoi
demo pic

विस्तार

हरियाणा के कुरुक्षेत्र शहर के वार्ड-24 के पूर्व पार्षद ओम प्रकाश ओपी से लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। आरोपी ने व्हाट्सएप कॉल के माध्यम से पैसे मांगे हैं। घटना के बाद से पूर्व पार्षद का परिवार बेहद डरा हुआ है। पूर्व पार्षद ने पुलिस अधीक्षक को शिकायत देकर जल्द ही ठोस कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।

विज्ञापन


पूर्व पार्षद ओपी ने बताया कि आज वह अपने कार्यालय में बैठे हुए थे। सुबह 11:39 बजे उनके पास व्हाट्सएप पर एक नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य बताते हुए 50 लाख रुपये मांगे। इस पर उन्होंने उसे बताया कि उनके पास इतनी मोटी रकम नहीं है।
विज्ञापन


वे बेहद गरीब आदमी है। तब कॉल करने वाले से उसे धमकाया कि उसने इस बारे में पूरी तहकीकात कर ली है। उसका एक बेटा है। अब वह दोबारा उसे कॉल करेगा। दो दिन तक पैसे नहीं दिए तो उसका अंजाम भुगतना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस नेता अशोक अरोड़ा ने भी गहरा रोष प्रकट किया है। साथ ही पुलिस प्रशासन से जल्द मामले में कार्रवाई करने की मांग की है। वहीं पुलिस अधीक्षक ने मामले की जांच का जिम्मा सीआईए-दो टीम को सौंपा है।


सोमवार को भी आई दो कॉल
पूर्व पार्षद ओपी ने बताया कि सोमवार को भी उनके व्हाट्स एप पर दो कॉल आई थी। कॉल वाले नंबर पर लॉरेंस बिश्नोई की डीपी लगी हुई थी। उसने उस कॉल को नजर अंदाज कर दिया था। अब दो दिन के बाद दोबारा कॉल आई , जिसके बाद से उनका पूरा परिवार सहमा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed