फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Kurukshetra: Four henchmen of Jabra gang arrested in encounter

Kurukshetra: मुठभेड़ में जबरा गैंग के चार गुर्गे गिरफ्तार, निर्मल भूल्लर की पेशी पर हत्या की फिराक में थे

Wed, 10 Jul 2024 05:18 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 10 Jul 2024 05:18 PM IST
सार

चारों लाडवा गैंग के गुर्गे की हत्या की फिराक में कुरुक्षेत्र आए थे। तीन पिस्टल, दो देसी कट्टे, पांच मैगजीन व 28 कारतूस बरामद किए गए हैं। कार्रवाई में एक बदमाश की टांग में गोली लगी है।

विज्ञापन
Kurukshetra: Four henchmen of Jabra gang arrested in encounter
arrest - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कुरुक्षेत्र में सीआईए-1 की टीम ने सेक्टर-10 में एक निर्माणाधीन इमारत में छुपे जबरा गैंग के चार बदमाशों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। इस मुठभेड़ में एक बदमाश के टांग में गोली भी लगी है, जिसे उपचार के लिए एलएनजेपी अस्पताल भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


आरोपी अंकित निवासी भगवानपुर जिला सहारनपुर, सोनू निवासी सिरसल जिला कैथल, लक्ष्य व सोनू निवासी गोंदर जिला करनाल के कब्जे से तीन पिस्टल, दो देसी कट्टे, पांच मैगजीन और 28 कारतूस बरामद हुए। चारों बदमाश लाडवा गैंग के निर्मल भूल्लर की हत्या करने के फिराक में सेक्टर-10 में छुपे हुए थे।
विज्ञापन


पत्रकार वार्ता में पुलिस अधीक्षक जश्नदीप सिंह रंधावा ने बताया कि चारों बदमाश निर्मल भुल्लर की हत्या करने के लिए आए थे। उन्होंने अदालत में पेशी के दौरान भुल्लर की हत्या करने की योजना बनाई थी। इसके लिए बदमाश पिछले कई दिन से अदालत परिसर में रेकी कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार रात करीब नौ बजे सूचना पर सीआईए-एक की टीम ने मौके पर दबिश दी तो बदमाशों ने टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस टीम की जवाबी कार्रवाई में एक गोली बदमाश अंकित की टांग में लग गई। लक्ष्य ने भी टीम पर फायर किया था। बाद में पुलिस ने चारों को काबू कर लिया।

आरोपियों के खिलाफ पहले भी मामले दर्ज हैं। सोनू के खिलाफ 2017 में अदालत परिसर करनाल में एक आरोपी पर गोली चलने का मामला दर्ज है। लक्ष्य के खिलाफ शस्त्र अधिनियम व लडाई झगड़े का मामला दर्ज है। आरोपियों को अदालत में पेश करके रिमांड पर लिया जाएगा।


जबरा एनकाउंटर के बाद बढ़ी दुश्मनी
सीआईए-एक के प्रभारी सुरेंद्र कुमार ने बताया कि जबरा एनकाउंटर के बाद उसके गैंग के गुर्गे निर्मल भुल्लर लाडवा को अपना दुश्मन मानते थे। आरोपियों के मन में रंजिश है कि जबरा एनकाउंटर में निर्मल भुल्लर का हाथ है। उसी ने पुलिस को जबरा के बारे में जानकारी दी थी। ज्ञात हो करीब पांच साल पहले सीआईए करनाल ने बड़ागांव के जंगल में जबर उर्फ जबरा निवासी लाडवा का एनकाउंटर किया था। जबरा पर हत्या, हत्या का प्रयास समेत एक दर्जन मामले दर्ज थे। उस पर पांच लाख रुपये का इनाम रखा गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed