फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Haryana: Police took out the bodies of three-year-old child and father from burning pyre

Haryana: तीन वर्षीय बच्चे व पिता के शव को पुलिस ने जलती चिताओं से निकाला, संदिग्ध परिस्थितियों में हुई थी मौत

Tue, 24 Sep 2024 09:08 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र/पिहोवा (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र/पिहोवा (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 24 Sep 2024 09:08 PM IST
सार

दोनों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया था। चिता ठंडी कर पुलिस ने फॉरेंसिक टीम के साथ नमूने लिए और जांच के लिए भेज दिए।

विज्ञापन
Haryana: Police took out the bodies of three-year-old child and father from burning pyre
थाना सदर पिहोवा, जिला कुरुक्षेत्र - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा के कुरुक्षेत्र के पिहोवा क्षेत्र में स्याणा सैदां गांव में पुलिस ने तीन वर्षीय बच्चे समेत उसके पिता के शव को जलती चिताओं से बाहर निकाला। पुलिस ने मौके पर फॉरेंसिक टीम बुलाकर चिताओं से नमूने एकत्रित करके जांच के लिए भेज दिए। संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद परिजनों ने दोनों का अंतिम संस्कार कर दिया था। 

विज्ञापन


जांच अधिकारी उप निरीक्षक नरेश कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि स्याणा सैदां गांव निवासी 40 वर्षीय शेर सिंह और उसके बेटे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। सूचना पर पुलिस गांव में पहुंची तो दोनों की चिताएं जल रही थी। पुलिस ने तुरंत चिता को ठंडा कर दोनों के शवों के नमूने एकत्रित करवाए। हालांकि शव करीब 90 फीसदी जल चुके थे।
विज्ञापन


बलविंद्र ने बताया कि उसके भाई का लड़का शेर सिंह अपने बच्चों सहित अपने माता-पिता से अलग रहता था। उसके पास तीन बच्चे हैं, जिसमें सबसे छोटा परम था। सुबह शेर सिंह का बड़ा बेटा हरि सिंह उसके पास आया और बताया कि उसके पापा और उसका छोटा भाई उठ नहीं रहे हैं। वे तुरंत मौके पर पहुंचे तो देखा कि वे दोनों मृत अवस्था में थे। परिजनों के अनुसार शेर सिंह और उसके बेटे ने गलती से कोई नशीली दवा खा ली है। इस कारण उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, थाना सदर पिहोवा प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि शेर सिंह तलाकशुदा था। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। चिताओं से नमूने एकत्रित करके जांच के लिए भेजे हैं। फॉरेंसिक की रिपोर्ट आने के बाद ही आगामी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed