{"_id":"67f7b4b4acf740f7a503aaaa","slug":"firing-at-ielts-institute-in-shahabad-one-person-injured-2025-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाहबाद में चली दनादन गोलियां: अंदर पढ़ाई कर रहे थे बच्चे, ऊपर से निकली गोलियां, इंस्टीट्यूट मालिक को धमकी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
शाहबाद में चली दनादन गोलियां: अंदर पढ़ाई कर रहे थे बच्चे, ऊपर से निकली गोलियां, इंस्टीट्यूट मालिक को धमकी
Thu, 10 Apr 2025 05:38 PM IST
अंकेश ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Thu, 10 Apr 2025 05:38 PM IST
सार
कुरुक्षेत्र के शाहाबाद में आइलेट्स इंस्टीट्यूट में दनादन गोलियां चलाने के बाद बाइक सवार दो बदमाश फरार हो गए। बदमाशों ने उस समय घटना को अंजाम दिया जब अंदर क्लासरूम में कई बच्चे पढ़ाई कर रहे थे।
विज्ञापन
गोलियों से टूटे शीशे।
- फोटो : संवाद
विस्तार
हरियाणा के कुरुक्षेत्र के शाहाबाद में फायरिंग हुई है। लाडवा रोड स्थित आइलेट्स इंस्टीट्यूट पीआर ग्लोबल में वीरवार दोपहर उस समय हड़कंप मच गया जब दो अज्ञात युवकों ने गोलियां चला दी। इसमें एक व्यक्ति घायल हुआ है। घायल की पहचान भूषण कुमार के तौर पर हुई है। वह इंस्टीट्यूट में रिसेप्शनिस्ट के तौर पर कार्यरत अपनी बेटी भारती को खाना देने आया था।
विज्ञापन
घायल तुरंत शाहाबाद के सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां से गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे आदेश अस्पताल रेफर कर दिया गया है। घटना के बाद पूरे शाहाबाद में सनसनी फैल गई और लाडवा रोड पर भारी भीड़ जमा हो गई। वहीं इस गालीकांड में बड़ी वारदात भी टल गई। गोलियां क्लासरूम तक पहुंची, जहां बच्चे पढ़ाई कर रहे थे लेकिन गनीमत रही गोलियां ऊपर से गुजर गई और कोई चपेट में नहीं आया।
विज्ञापन
इंस्टीट्यूट मालिक से मांगी गई फिरौती
पुलिस ने वारदात के बाद जांच शुरू कर दी है तो वहीं बताया जा रहा है कि फायरिंग के कुछ ही समय बाद एक विदेशी नंबर से इंस्टीट्यूट के मालिक पंकुश कक्कड़ के मोबाइल पर कॉल आया, जिसमें उनसे फिरौती मांगी गई लेकिन इस संबंध में अभी पुलिस चुप्पी साधे हुए हैं।
विज्ञापन
एक दिन पहले भी आए थे हमलावर
रिसेप्शनिस्ट भारती के अनुसार फायरिंग करने वाले युवक बुधवार को भी इंस्टीट्यूट में एडमिशन के बहाने आए थे। घटना वाले दिन एक युवक ने काली शर्ट और सफेद कपड़ा बांधा हुआ था जबकि दूसरे ने टोपी पहन रखी थी। दोनों युवकों ने अंदर घुसते ही फायरिंग शुरू कर दी।
सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस
पुलिस ने घटनास्थल से गोलियों के खोल बरामद किए हैं और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं, जिसमें हमलावर साफ नजर आ रहे हैं। जिला अपराध शाखा की टीमें मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड ने भी घटनास्थल की जांच की।