फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   brother got killed his brother

सहोदर ने ही दे दी सुपारी

Tue, 09 Jun 2015 01:02 AM IST
कुरुक्ष्ाेत्र/अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्ष्ाेत्र/अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 09 Jun 2015 01:02 AM IST
विज्ञापन
थाना पिपली के गांव झिरबड़ी में किसान की हत्या की साजिश उसी के बड़े भाई ने रची थी। उसे भाई और अपनी पत्नी के बीच अवैध संबंधों का शक था, जिसके चलते उसने उसे ठिकाने लगाने के लिए दो लोगों को सुपारी दे दी।
विज्ञापन


पुलिस ने इस मामले में मृतक के बड़े भाई को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि हत्यारोपियों की तलाश जारी है।
हुआ यूं कि झिरबड़ी गांव के काफी संख्या में लोग सोमवार को जिला परिषद चेयरमैन प्रवीण चौधरी के पास पहुंचे।

यहां बैठक में प्रवीण चौधरी के सामने कुछ रिश्तेदारों व ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि लखपत की मौत के पीछे उसके ही बड़े भाई का हाथ है। इसलिए इस पर प्रवीण ने मामले को लेकर लखपत के बड़े भाई कर्म सिंह से अकेले में काफी देर बातचीत की।
विज्ञापन


बातचीत में सामने आया कि उसी ने अपने भाई की हत्या की साजिश रची थी। इस पर चेयरमैन प्रवीण चौधरी ने तुरंत मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने उनके कार्यालय में पहुंचकर हत्या की साजिश रचने के आरोप में उसके भाई कर्म सिंह को हिरासत में लेकर थाना में ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पत्नी से अवैध संबंधों का था शक
पुलिस के अनुसार हत्या का कारण भाई पर शक है। आरोपी कर्मसिंह को शक था कि उसके छोटे भाई लखपत के अवैध संबंध उसकी पत्नी के साथ हैं। इसी के चलते उसने उसे ठिकाने लगाने की योजना बना ली और दो लोगों से संपर्क कर उन्हें सुपारी दे दी।

हालांकि आरोपी प्रारंभिक पूछताछ में यही मान रहा हैकि उसने तो उसे सबक सिखाने के लिए हाथ-पांव तोड़ने की ही बात कही थी, लेकिन उन्होंने उसकी हत्या ही कर दी।

ये है मामला
बता दें कि दो दिन पहले शनिवार को सुबह झिरबड़ी गांव निवासी किसान लखपत उर्फ नफे सिंह (43) का शव उसके घर में पड़ा मिला था। उसकी हत्या की गई थी।

इस मामले में पुलिस ने उसके बड़े भाई कर्म सिंह के ब्यान पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया था।

आज गांव झिरबड़ी थाना सदर थानेसर के 30/35 की हाजरी में मृतक के परिजन व रिश्तेदार, पंचायत भवन कुरूक्षेत्र में पहुंचे और उपरोक्त मामला के सम्बन्ध् में  प्रवीन चौधरी चेयरमैन जिला परिषद की प्रधानता में एक पंचायत हुई।

इसमें प्रवीन चौधरी ने मृतक के भाई कर्म सिंह से एकांत में बातचीत की जो मृतक के भाई ने कहा कि मेरे भाई लखपत उर्फ  नफे सिंह के मेरी पत्नी सुदेश के साथ अवैध संबंध थे जिसके चलते मैंने बाहर से दो व्यक्तियों का नाम पता नामालूम को बुलाकर अपने भाई के हाथ व टांगे तोड़ने के लिये कहा था लेकिन उन्होंने मेरे भाई को जान से ही मार दिया, जिसकी मृत्यु मेरी वजह से हुई है।


इसके बाद चेयरमैन जिला परिषद ने थाना प्रबंधक सदर थानेसर को फोन कर पंचायत भवन में बुलाया और थाना प्रबन्ध्क मृतक के भाई कर्मसिंह को अपने साथ थाना में लेकर आये जो पुलिस हिरासत में है।

झिरबड़ी निवासी लखपत की हत्या के मामले में उसके बड़े भाई कर्म सिंह को गिरफ्तार किया है। उसने ही अपने भाई की हत्या की साजिश रची थी और दो लोगों को हायर किया था। उसने यह साजिश लखपत और उसकी पत्नी के बीच अवैध संबंधों के शक के कारण रची थी। फिलहाल पूछताछ की जा रही है। पूछताछ में और भी खुलासा होने की संभावना है।’ विजय देशवाल, एसएचओ थाना सदर।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed