फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Action on Khalistan supporter Amritpal Kurukshetra police on alert

खालिस्तान समर्थक अमृतपाल पर कार्रवाई: कुरुक्षेत्र पुलिस अलर्ट पर, विशेष नाका लगा हर गाड़ी तलाशी जारी

Sun, 19 Mar 2023 05:13 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sun, 19 Mar 2023 05:13 PM IST
सार

अमृतपाल सिंह पर कार्रवाई किए जाने व उसके 78 सार्थियों को गिरफ्तार किया गया तो एकाएक ही कुरुक्षेत्र पुलिस भी अलर्ट मोड पर आ गई। शाम को ही नाकेबंदी कर दी गई तो रात भर भी यहां पर पुलिस की टीमें एसएचओ जगदीश टामक के नेतृत्व में तैनात रही।

विज्ञापन
Action on Khalistan supporter Amritpal Kurukshetra police on alert
मौके पर मौजूद जांच अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब में खालिस्तान समर्थक अमृतपाल पर बड़ी कार्रवाई के बाद जिला पुलिस भी अलर्ट मोड पर आ गई है। पिहोवा में पंजाब के साथ लगती सीमा पर विशेष नाका लगा दिया गया, जहां हर गाड़ी की गहनता से तलाशी ली जा रही है।

विज्ञापन


पंजाब के साथ पिहोवा में सीमा पर लगाया विशेष नाका, हर गाड़ी की ली जा रही तलाशी
शनिवार को जैसे ही अमृतपाल सिंह पर कार्रवाई किए जाने व उसके 78 सार्थियों को गिरफ्तार किया गया तो एकाएक ही कुरुक्षेत्र पुलिस भी अलर्ट मोड पर आ गई। शाम को ही नाकेबंदी कर दी गई तो रात भर भी यहां पर पुलिस की टीमें एसएचओ जगदीश टामक के नेतृत्व में तैनात रही। पुलिस टीमें पंजाब से आने व जाने वाली हर गाड़ी की गहनता से तलाशी ले रही है।
विज्ञापन


हालांकि सुबह तक कोई संदिग्ध व्यक्ति व सामान पुलिस को नहीं मिला, लेकिन उच्चाधिकारियों के अगले आदेशों तक यह कार्रवाई जारी रहेगी। उधर पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र भौरिया का कहना है कि पिहोवा के साथ-साथ जिला भर की पुलिस सर्तक है, ताकि अमन-चैन बना रह सके। किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed