{"_id":"5cb0e60ebdec2214492aa158","slug":"91555097102-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी पर केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी पर केस दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र। एक गांव में पड़ोसी द्वारा नाबालिग के साथ डेढ़ वर्ष तक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार एक गांव की महिला ने एसपी से शिकायत की थी कि वह दूसरों के घर कामकाज कर जीवनयापन करती है। उसका कहना है कि घर से निकलने वक्त वह नाबालिग बेटी को पड़ोसी पवन उर्फ पाली के घर छोड़कर जाती थी। आरोपी पत्नी बबीता की मिलीभगत के साथ उसकी नाबालिग बेटी से दुष्कर्म करता रहा। हालांकि उसकी बेटी ने कुछ समय बाद उसे आपबीती दास्तान सुनाई। महिला का आरोप है कि आरोपी की पत्नी उसकी बेटी को घरेलू काम में मदद के लिए ले जाती थी। जहां उसका पति बेटी के साथ गलत काम करता था। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देता था। पुलिस अधीक्षक ने आरोपी पर कड़ी कार्रवाई के आदेश महिला थाने को दिए। जिसके बाद आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।