फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   दिनदहाड़े दुकान का गल्ला तोड़कर चोरों ने उड़ाए सवा लाख रुपए

दिनदहाड़े दुकान का गल्ला तोड़कर चोरों ने उड़ाए सवा लाख रुपए

Sun, 24 Feb 2019 01:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 24 Feb 2019 01:03 AM IST
विज्ञापन
दिनदहाड़े दुकान का गल्ला तोड़कर चोरों ने उड़ाए सवा लाख रुपए
पिहोवा । अनाज मंडी स्थित किसान विश्राम गृह के सामने एक रेता बजरी की दुकान से चोर दिनदहाड़े काउंटर में बने गल्ले का ताला तोड़कर करीब सवा लाख रुपये चुरा ले गए। जांच करने पर पता चला कि गल्ले से करीब सवा लाख रुपये का कैश गायब है, जिसकी सूचना उसने तुरंत पुलिस को दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और फोरेंसिक टीम भी पहुंची। पिहोवा निवासी प्रियांशु तायल ने बताया कि किसान विश्राम गृह के सामने उसकी रेता बजरी की दुकान है। दोपहर करीब डेढ़ बजे वह किसी ग्राहक को रेता बजरी का सेंपल दिखाने के लिए गया था। इस दौरान दुकान का शीशे का दरवाजा खुला था, लेकिन काउंटर में बने गल्ले को उसने लॉक किया हुआ था। 15-20 मिनट के बाद दुकान पर वापस आ गया था। करीब 4 बजे के आसपास उसने देखा कि गल्ले का ताला तोड़ा गया है और जांच करने पर पता चला कि गल्ले से करीब सवा लाख रुपये गायब थे, जिसे देखकर उसके होश उड़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed