{"_id":"5a550e984f1c1b4b198b5cfd","slug":"51515523736-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला एएसआई के वकील पति की मौत,बार ने जताया शोक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला एएसआई के वकील पति की मौत,बार ने जताया शोक
Updated Wed, 10 Jan 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
महिला एएसआई के वकील पति की मौत, बार ने जताया शोक
अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र।
स्थानीय रेलवे स्टेशन के निकट कार से उतर रहे एक वकील की बाइक से टकराने के बाद मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। शव का पोस्टमार्टम बुधवार को होगा। मृतक की पत्नी कैलाश कौर कुरुक्षेत्र में सहायक उपनिरीक्षक के पद पर कार्यरत हैं। इस घटना पर जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज वशिष्ठ, महासचिव संदीप मदान, वरिष्ठ अधिवक्ता कुंवर विक्रम सिंह, विकास तोमर आदि ने शोक प्रकट किया है। वशिष्ठ ने बताया कि बार एसोसिएशन के सदस्य एडवोकेट जीएस कटारा अपनी कार में रेलवे स्टेशन की ओर जा रहे थे। इस दौरान रेलवे रोड पर कार से उतरते समय एक बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दी और भाग गया।