फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   घरों के ऊपर से गुजर रही एचटी लाइन ने लगातार दूसरे दिन फिर ली एक ओर जान

घरों के ऊपर से गुजर रही एचटी लाइन ने लगातार दूसरे दिन फिर ली एक ओर जान

Tue, 18 Dec 2018 01:23 AM IST
Updated Tue, 18 Dec 2018 01:23 AM IST
विज्ञापन
घरों के ऊपर से गुजर रही एचटी लाइन ने लगातार दूसरे दिन फिर ली एक ओर जान
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। शहर में घरों के ऊपर एवं बेहद नजदीक से गुजर रही 11 केवी की लाइन ने लगातार दूसरे दिन भी एक जिंदगी छीन ली। पिपली की अमर कॉलोनी में रविवार को एचटी लाइन की चपेट में आने से मजदूरी करने वाले अमर सिंह की मौत से मातम अभी थमा भी नहीं था। सोमवार देर शाम कुबेर कॉलोनी, बिशनगढ़ वासी विक्रमजीत(33) की भी करंट से झुलसने पर मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, विक्रमजीत देर शाम अपने घर की छत पर किसी काम से गया था। अचानक घर से सटी एचटी लाइन की चपेट में आ गया। बुरी तरह से झुलसने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया और बड़ी संख्या में कॉलोनीवासी एकत्रित हो गए। पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लिया। एएसआई राजेंद्र सिंह ने बताया कि शव का मंगलवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा। अभी तक परिजनों ने शिकायत नहीं दी है।
विज्ञापन


मृतक विक्रमजीत मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण कर रहा था। उसका एक बेटा और एक बेटी है। उधर कॉलोनीवासी राजकुमार, हरकेश, पारस सहित अन्य ने बताया कि ये तारें हटाने के लिए कई बार बिजली निगम के अधिकारियों को शिकायतें दी गई, लेकिन किसी भी अधिकारी ने गंभीरता से नहीं लिया, जिसके चलते यह हादसा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामला संज्ञान में नहीं, न ही मिली कोई शिकायत : एसडीओ
एसडीओ अभिषेक बाली का कहना है कि बिजली का करंट लगने से कुबेर कॉलोनी में हादसा हुआ है। मामला संज्ञान में नहीं है। न ही घरों के ऊपर व समीप से हाईवोल्टेज तारें जाने की शिकायत आई है। इसके बावजूद इस मामले को गंभीरता से देखेंगे। लाइन गलत होगी तो इसे बदलवाने की प्रक्रिया शुरू कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed