{"_id":"5b996956867a557f601666f0","slug":"41536780630-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाबालिग छात्रा के साथ टीचर ने की छेड़छाड़","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नाबालिग छात्रा के साथ टीचर ने की छेड़छाड़
Updated Thu, 13 Sep 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो 27
आठवीं की छात्रा को टीचर ने दी पर्ची- मैं कॉल करूंगा, तू अपने भाई-बहन से दूर होकर बात करना, गिरफ्तार
- पुलिस ने किया आरोपी टीचर के खिलाफ मामला दर्ज, टीचर ने बीते सोमवार छात्रा को दी थी पर्ची
अमर उजाला ब्यूरो
पिहोवा। गांव स्याणा सैदां के एक प्राइवेट स्कूल में गुरु शिष्य के पवित्र रिश्ते को कलंकित कर देने वाली घटना सामने आई है। स्कूल के एक टीचर पर आठवीं की छात्रा के साथ छेड़छाड़ का आरोप लगा है। पुलिस ने आरोपी टीचर सतनाम सिंह निवासी गांव धूलगढ़ के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
इसी स्कूल में पढ़ने वाले छात्रा के भाई ने बताया कि आरोपी टीचर सतनाम ने पिछले सोमवार को छुट्टी से पहले उसकी बहन को एक पर्ची दी थी। पर्ची में उसने लिखा था कि मैं कॉल कर लूंगा। तू अपने भाई-बहन से दूर होकर बात करना। घर पहुंचने पर उसकी बहन ने यह पर्ची अपनी मां को दिखा दी। पर्ची देखकर उनके होश उड़ गए और टीचर की इस हरकत की शिकायत करने की ठान ली, लेकिन अगले दिन (मंगलवार) आरोपी टीचर स्कूल नहीं आया था। बुधवार को उन्होंने टीचर की शिकायत प्रिंसिपल से की। टीचर की ओर से दी गई पर्ची स्कूल प्रिंसिपल के पास ही है।
बहाने से करता था छेड़छाड़
स्कूल की कुछ छात्राओं ने बताया कि आरोपी टीचर पहले भी कई छात्राओं के साथ छेड़छाड़ कर चुका है। किसी न किसी बहाने छात्राओं से छेड़छाड़ करता था। विरोध करने पर धमकाता था। कुछ दिन पहले ही जब एक छात्रा ने आरोपी टीचर को सिर में दर्द होने की शिकायत की तो टीचर ने उसे उसके कंधे पर सिर रखकर सोने की बात कही थी, जिसे सुनकर वह हैरान रह गई। आरोपी ने स्कूल की ही एक टीचर को भी प्रपोज किया था।
विज्ञापन
बच्चे बोलने लगे तो कर दी छुट्टी
मामले को लेकर स्कूल के कुछ बच्चे खुलकर बोल रहे थे। जिस कारण प्रबंधन भी घबरा गया और मामले को बिगड़ता देख आनन- फानन में स्कूल की छुट्टी कर दी।
आरोपी की गिरफ्तारी के लिए ग्रामीणों ने स्कूल के सामने जमकर हंगामा किया।
आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर ग्रामीणों ने स्कूल के सामने हंगामा कर दिया। हंगामे से घबराकर स्कूल प्रबंधन ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे एचएचओ जय नारायण शर्मा ने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीण आरोपी की गिरफ्तारी की मांग पर अडे़ रहे। आखिरकार डेढ़ घंटे के बाद पुलिस ने आरोपी टीचर सतनाम सिंह को काबू किया और इसके बाद नाराज ग्रामीण शांत हुए। पुलिस ने छात्रा के पिता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है।
मामले की जांच की जा रही है : एसएचओ
गांव स्याणा सैंदा के एक प्राइवेट स्कूल में कार्यरत टीचर द्वारा छात्रा के साथ छेड़छाड़ करने की सूचना व शिकायत मिली है। पुलिस ने छात्रा के पिता की शिकायत पर आरोपी टीचर सतनाम सिंह के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच जारी है।
- जय नारायण शर्मा, एसएचओ
स्कूल से किया निष्कासित
आरोपी टीचर को स्कूल से निष्कासित कर दिया गया है। इस मामले की जांच होनी चाहिए और आरोपी को सजा मिलनी चाहिए। इससे पहले स्कूल में ऐसी कोई भई घटना नहीं हुई है।
- कुलवंत, प्रिंसिपल