{"_id":"5beb26acbdec2269a771727e","slug":"31542137516-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"साथी को भेजा न्यायिक हिरासत में,जितेंद्र सिंह को दूसरी बार पुलिस ने लिया रिमांड पर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
साथी को भेजा न्यायिक हिरासत में,जितेंद्र सिंह को दूसरी बार पुलिस ने लिया रिमांड पर
Updated Wed, 14 Nov 2018 01:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र। हरियाणा में प्रतिबंध के बावजूद रोहतक के सांपला से 12 हजार लीटर केरोसिन ऑयल लाने वाले लालड़ू वासी टैंकर चालक को पुलिस ने एक दिन के और रिमांड पर लिया है। टैंकर चालक पुलिस को गुमराह कर रहा था। वहीं इसके साथी को एक दिन के पुलिस रिमांड के बाद अदालत के आदेश पर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। बहरहाल पुलिस उन ठिकानों का पता लगाने में जुटी है, जहां जो लोग इस अवैध कारोबार से जुड़े हैं। वहीं पंजाब पुलिस की मानें तो अभी तक लालड़ू में ऐसे किसी व्यक्ति का नाम सामने नहीं आया, जिसके ढाबे पर कुरुक्षेत्र में पकड़े गए टैंकर से 12 हजार लीटर केरोसिन ऑयल की डिलिवरी देनी थी।
सोमवार को कुरुक्षेत्र की अपराध शाखा ने जीटी रोड पर गांव उमरी के निकट हिंदुस्तान पेट्रोलियम का फर्जी टैंकर पकड़ा था। टैंकर चालक और उसके एक साथी को भी हिरासत में लिया गया था। जिला पुलिस का दावा है कि ये लोग केरोसिन ऑयल के गोरखधंधे से जुड़े हैं। यह केरोसिन आयल रोहतक से पंजाब ले जाया जाना था। सोमवार को स्थानीय पुलिस ने इस टैंकर के चालक लालड़ू (पंजाब) वासी जितेंद्र सिंह और उसके साथी कमलजीत सिंह को पुलिस रिमांड पर लिया था। मंगलवार को इनकी रिमांड अवधि समाप्त होने के बाद दोबारा दोनों को अदालत में पेश किया गया। पुलिस ने टैंकर चालक को और एक दिन के रिमांड पर लिया है। पुलिस ने टैंकर चालक का रिमांड इसलिए मांगा है, क्योंकि वह लगातार उन्हें गुमराह कर रहा है। दरअसल, पुलिस पूछताछ के दौरान चालक ने बताया था कि उसने अपने टैंकर में केरोसिन रोहतक के सांपला में स्थित एक फैक्टरी के गोदाम से लिया था। उसने पुलिस को यह भी बताया था कि यह टैंकर लालड़ू मंडी (पंजाब) वासी किसी संजय कुमार नाम के व्यक्ति का है और उसी के कहने पर वह सांपला गया और वहां से केरोसिन ऑयल लोड किया था। पुलिस पूछताछ में जितेंद्र सिंह ने बताया था कि इस केरोसिन की सप्लाई लालड़ू स्थित ढाबा मालिक बलजिंद्र सिंह को देनी थी। मगर पता चला है कि अभी तक पुलिस को जितेंद्र सिंह ने जो जानकारी दी है, उनमें से काफी गुमराह करने वाली है। इसी वजह से उसे मंगलवार को दूसरी बार रिमांड पर लिया है, ताकि उन लोगों तक पहुंचा जा सके, जिनके द्वारा हरियाणा, पंजाब और आसपास के राज्य में केरोसिन की मिलावट कर पेट्रोल बेचने का कारोबार चलाया जा रहा है।