{"_id":"5beb26a8bdec2269812a9b36","slug":"21542137512-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहन को घर छोड़कर वापिस गांव लौट रहे भाई की सड़क हादसे में मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बहन को घर छोड़कर वापिस गांव लौट रहे भाई की सड़क हादसे में मौत
Updated Wed, 14 Nov 2018 01:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
पिहोवा। गांव मांगना के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई। मृतक की पहचान बलकार सिंह निवासी गांव इस्हाक के रूप में हुई है। बलकार सिंह अपनी बहन को घर छोड़ने के बाद गांव लौट रहा था।
पुलिस में दी शिकायत में गांव इस्हाक निवासी साहब सिंह ने बताया कि उसका भाई बलकार सिंह बाइक पर बहन सुखविंदर कौर को उसके गांव थाना छोड़ने गया था। लौटते वक्त गांव मांगना के पास अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। गंभीर हालात में उसे पिहोवा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया है।