{"_id":"5ad79cbd4f1c1b54098b540c","slug":"181524079805-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्राईम फाईल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
क्राईम फाईल
Updated Thu, 19 Apr 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब पुलिस की आंखों में मिर्ची डालकर पहलवान को छुड़ाने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र। पंजाब पुलिस की आंखों में मिर्ची पाउडर डालकर कुख्यात अपराधी राजेश पहलवान को जनवरी 2016 में छुड़ाने वाले मुख्य आरोपी नरेश उर्फ अर्जुन निवासी अबोहर जिला फाजिल्का, पंजाब को सीआईए वन पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। नरेश पर हत्या से लेकर हत्या के प्रयास, लड़ाई झगड़े व आर्म्स एक्ट सहित करीब 10 मामले दर्ज हैं। पुलिस के अनुसार वह राजेश पहलवान के साथ कई वारदातों को अंजाम दे चुका था और उसने पंजाब पुलिस से राजेश पहलवान को छुड़ाने में अहम भूमिका निभाई थी। उसी ने ही पुलिस से छुड़ाने के बाद राजेश पहलवान के हाथों में लगी हथकड़ी को काटा था।
बता दें कि राजेश पहलवान पर हरियाणा, पंजाब व चंडीगढ़ में हत्या, फिरौती, किडनैपिंग सहित करीब दर्जनभर संगीन मामले विभिन्न थानों में दर्ज हैं। 12 जनवरी 2016 को पंजाब पुलिस पटियाला के हेड कांस्टेबल राज कपूर व हेड कांस्टेबल बलकार सिंह आरोपी राजेश उर्फ पहलवान को कुरुक्षेत्र के एक मामले में पटियाला जेल से लेकर आए थे। अदालत में पेश करने के बाद वे आरोपी को पैदल लेकर सेक्टर 10 की तरफ जा रहे थे। जब वे ताज पार्क के पास पहुंचे तो एक बिना नंबर की स्विफ्ट कार में आए चार युवकों ने उनकी आंखों में मिर्ची पाउडर डालकर राजेश पहलवान को छुड़वा कर भाग गए थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच अपराध शाखा एक को सौंपी थी। मामले की जांच कर रही अपराध शाखा एक द्वारा 16 नंवबर 2016 को आरोपी प्रीतपाल उर्फ घोडा निवासी फाजिल्का को, 19 नवंबर 2016 को आरोपी तिजेंद्र उर्फ मन्नी को, 21 नवंबर 2016 को राजन निवासी आर्यन कॉलोनी फाजिल्का को, 22 नवंबर 2016 को आरोपी प्रवीण कुमार निवासी चंडीगढ़ को तथा एक दिसंबर 2016 को संदीप कुमार निवासी चंडीगढ़ को गिरफ्तार किया था। आरोपी राजेश उर्फ पहलवान उर्फ राजू निवासी संधलखेडी जिला कैथल को दिल्ली पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया था, जोकि तिहाड़ जेल मे बंद था। राजेश को 8 फरवरी 2018 को प्रोडक्शन वारंट पर लाया गया। राजेश के बयान व निशानदेही पर उसे शरण देने वाले साहिल राव निवासी रादौर, जिला यमुनानगर को भी गिरफ्तार किया गया था। अपराध शाखा द्वारा 26 फरवरी 2018 को मामले के एक और आरोपी सुमित को गिरफ्तार किया गया था। अब इस मामले के मुख्य आरोपी नरेश उर्फ अर्जुन निवासी अबोहर जिला फाजिल्का पंजाब को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। रिमांड के दौरान उससे वारदात व अन्य स्थानों की निशानदेही करवाई गई। रिमांड अवधि समाप्त होने पर उसे बुधवार को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
700 ग्राम गांजा के साथ एक गिरफ्तार
कुरुक्षेत्र । अपराध शाखा एक ने 700 ग्राम गांजा के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम थाना सदर थानेसर एरिया में पीपली में गश्त पर थी। इस दौरान पीपली चौक पर पुलिस को देखकर पैदल आ रहा युवक वहां से मुड़ने लगा। शक के आधार पर रोककर साथल में ली गई पॉलीथिन की जांच की गई तो उसमें से 700 ग्राम गांजा मिला। आरोपी की पहचान मदन लाल नारायणगढ़ जिला अंबाला के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना सदर थानेसर मे मामला दर्ज कर लिया है।