फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   नकली डीएमसी मामले में पुलिस की अपराध शाखा ने एक और आरोपी

नकली डीएमसी मामले में पुलिस की अपराध शाखा ने एक और आरोपी

Tue, 07 Nov 2017 12:24 AM IST
Updated Tue, 07 Nov 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
नकली डीएमसी मामले में पुलिस की अपराध शाखा ने एक और आरोपी
केयू परीक्षा शाखा के डुप्लीकेट सर्टिफिकेट सेक्शन पहुंची टीम, ढाई घंटे चली जांच
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र।
फर्जी डीएमसी प्रकरण में अब तक केयू के दो कर्मियों सहित पांच लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। सोमवार सुबह अपराध शाखा की टीम ने केयू परीक्षा शाखा के डुप्लीकेट सर्टिफिकेट सेक्शन में जांच की। यहां पुलिस टीम ने एक महिला कर्मचारी सहित अन्य कर्मचारियों से पूछताछ की। यह जांच करीब ढाई घंटे तक चली। इस दौरान केयू की परीक्षा शाखा में अफरा-तफरी मची रही। हालांकि शाम तक यह चर्चा फैली रही कि पांच कर्मचारियों को पुलिस ने राउंड अप किया है।
कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी गैर शिक्षक कर्मचारी संघ के अध्यक्ष रामकुमार ने बताया कि पुलिस ने कुछ कर्मचारियों से पूछताछ की है। उनके सहित कुंटिया के कुछ अन्य नेता जांच करने आई पुलिस टीम से मिले थे। उन्होंने भी पुलिस से अपील की है कि जो लोग दोषी हैं, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। लेकिन, केवल किसी का नाम लिए जाने पर उसे दोषी मानना और उसके साथ अन्याय न हो। उन्होंने कहा कि केयू का स्टाफ भी जांच में पुलिस का सहयोग कर रहा है। चार दिन पहले आजाद नगर में फर्जी डीएमसी तैयार करने वाले गिरोह के खुलासे के बाद अब तक केयू के दो कर्मचारियों सहित कुल पांच लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। अब तक गिरफ्तार हुए पांच आरोपियों से दो पुलिस रिमांड पर हैं। दो को पहले ही न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है। रविवार देर शाम को गिरफ्तारी के बाद पांचवें आरोपी राजकुमार को सोमवार अदालत में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेजा गया। बता दें कि पुलिस ने गिरोह के सदस्यों से करीब 30 असली डीएमसी बिना प्रिंट बरामद की थी। कुछ डीएमसी पर नाम पते और नंबर चढ़ाए हुए थे। आरोपी को अदालत में पेश किया गया। वहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन

रविवार देर शाम को हुई एक की गिरफ्तारी

कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के नकली डीएमसी मामले में पुलिस की अपराध शाखा ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। रविवार देर शाम कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी में बतौर कर्मचारी कार्यरत राजकुमार को गिरफ्तार किया गया। यह आरोपी गिरोह को डीएमसी की असल बिना प्रिंट कॉपी मुहैया कराता था। आरोपी की पहचान राजकुमार निवासी थानेसर शहर के रूप में हुई है। इस मामले में अब तक पांच आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चार दिन पहले ही फिर से ज्वॉइन किया था राजकुमार ने
आरोपी राजकुमार पहले भी कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी में आउट सोर्सिंग पर नौकरी कर चुका है। चार दिन पहले ही उसने आउट सोर्सिंग पॉलिसी के तहत फिर से ठेकेदार के माध्यम से ज्वाइन किया था। इससे पहले आरोपी विश्वविद्यालय की परीक्षा शाखा में तैनात था। उसकी ड्यूटी प्रिंटिंग प्रेस से कार्यालय तक बिना प्रिंट की कापियां लाने की थी।


प्रिंट प्रेस से परीक्षा शाखा के बीच बंडल से निकलता था डीएमसी
पुलिस पूछताछ में राजकुमार ने स्वीकार किया कि वह प्रिंटिंग प्रेस से डीएमसी लाते समय रास्ते में ही चुरा लेता था। आरोपी ने माना है वह परीक्षा शाखा में कार्यरत था। वह प्रिंटिंग प्रेस से सैकड़ों की संख्या में बिना प्रिंट हुई डीएमसी लेकर आता था। उसकी ड्यूटी बिना प्रिंट हुई डीएमसी की प्रतियों को परीक्षा शाखा में दूसरे कर्मचारियों को हैंडओवर करने की थी। इस दौरान वह रास्ते में ही उनमें से 4-5 कॉपी निकाल लेता था। इसके बाद वह बिना प्रिंट ही कापियों को गिरोह के सदस्यों तक पहुंचा देता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed