फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम में कुरुक्षेत्र की तीन खिलाड़ी चयनित

भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम में कुरुक्षेत्र की तीन खिलाड़ी चयनित

Thu, 23 May 2019 12:55 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 23 May 2019 12:55 AM IST
विज्ञापन
भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम में कुरुक्षेत्र की तीन खिलाड़ी चयनित
कुरुक्षेत्र। हॉकी द्रोण कोच बलदेव सिंह से प्रशिक्षित शाहाबाद की तीन खिलाड़ियों का चयन जूनियर भारतीय महिला हॉकी टीम में हुआ है। देश की जूनियर हॉकी टीम में शाहाबाद की गगनदीप कौर, प्रियंका और रीत को शामिल किया गया है। ये तीनों खिलाड़ी हॉकी प्रतियोगिता खेलने के लिए आयरलैंड रवाना होंगी। शाहाबाद की ही गगनदीप कौर को टीम का उपकप्तान बनाया गया है।
विज्ञापन

टीम की उपकप्तान शाहाबाद की तीनों खिलाड़ी प्रतिभा की धनी हैं और जीत का सेहरा देश की झोली में डालेंगी। कोच बलदेव सिंह ने कहा कि जूनियर टीम के चयनकर्ताओं ने शाहाबाद से भेदभाव किया है। शाहाबाद की प्रभलीन, मनप्रीत, अनविंदर और गुरलीन ग्रेवाल को भी इस टीम में शामिल किया जाना चाहिए था। यह खिलाड़ी भी कलात्मक हॉकी की धनी है। इनका चयन न करना चयन प्रक्रिया पर सवाल उठाता है। कोच बलदेव सिंह के अनुसार राज्यमंत्री कृष्ण बेदी की बदौलत शाहाबाद में नया टर्फ स्थापित हुआ है और इससे यहां नए खिलाड़ी कर देश की टीम को दिए जा सकेंगे। नया टर्फ स्थापित करने के लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल, खेल मंत्री अनिल विज और राज्यमंत्री कृष्ण बेदी का आभार व्यक्त किया है। जल्द ही शाहाबाद की सभी अंतरराष्ट्रीय खिलाडिय़ों की तरफ से राज्यमंत्री का स्वागत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed