फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   स्कूल बस ने मासूम को रौंदा, मौत

स्कूल बस ने मासूम को रौंदा, मौत

Thu, 23 May 2019 12:55 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 23 May 2019 12:55 AM IST
विज्ञापन
स्कूल बस ने मासूम को रौंदा, मौत

विज्ञापन
लाडवा (कुरुक्षेत्र)। गांव बीतड़ खैरी में निजी स्कूल की बस ने गली में खेल रहे नौ साल के एक बच्चे को टक्कर मार दी। हादसे में घायल बच्चे को आनन फानन में सिविल अस्पताल ले जाया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। स्कूल चालक बस लेकर मौके से चंपत हो गया। पुलिस ने मृतक बच्चे के परिजनों की शिकायत पर निजी स्कूल के बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।


जानकारी के अनुसार गांव बीतड़ खैरी निवासी सुच्चा सिंह का पुत्र मयंक (9) बुधवार की शाम अपने घर के बाहर गली में खेल रहा था। इसी दौरान बाबैन के भारत पब्लिक स्कूल की बस उधर से गुजरी। ये बस गांव खैरी में बच्चों को उतारकर गांव बीड खैरी जा रही थी। स्कूल बस गांव की गली से गुजर रही थी तो गली में खड़ा मयंक बस की चपेट में आ गया। बस की चपेट आकर मयंक गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन घायल मयंक को लेकर तुरंत मथाना के सरकारी अस्पताल पहुंचे। जहां से उसे सिविल अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं, हादसे के बाद स्कूल बस का चालक बस समेत मौके से भाग निकला। गांव में लगे सीसीटीवी कैमरे से स्कूल बस के बारे में जानकारी मिली। जिसके बाद ग्रामीणों ने लाडवा पुलिस को सूचना दी। ग्रामीणों के अनुसार मयंक अपने दो बहनों व एक भाई के बाद घर का सबसे छोटा था। वो गांव के ही एक हाई स्कूल में तीसरी कक्षा में पढ़ता था। जांच अधिकारी प्रदीप कुमार ने बताया कि मृतक के पिता सुच्चा सिंह की शिकायत पर बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed