फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   घरेलू कलह से परेशान युवक ने पंखे से लटक कर दी जान

घरेलू कलह से परेशान युवक ने पंखे से लटक कर दी जान

Mon, 06 May 2019 12:08 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 06 May 2019 12:08 AM IST
विज्ञापन
घरेलू कलह से परेशान युवक ने पंखे से लटक कर दी जान

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। घरेलू हालात से परेशान एक युवक ने फंदा लगाकर जान दे दी। मृतक ने लाडवा में बाबैन रोड स्थित अपनी दुकान पर जाकर पंखे से लटक आत्महत्या की। परिजनों ने बहू व उसके मायके वालों पर अपने पुत्र को मानसिक रूप से परेशान करने की आरोप लगाया है। पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज कर लिया है।



लाडवा निवासी सिंदर पाल ने कहा है कि उसके लड़के अमित की शादी यमुनानगर निवासी मीनाक्षी से हुई थी। मीनाक्षी एवं उसके मायके वाले हर रोज उसके लड़के अमित को परेशान करते थे। घटना से पहले मीनाक्षी ने अमित के साथ बाइक को लेकर झगड़ा किया था, जिससे अमित बाइक लेकर लाडवा अपनी स्टील सामग्री की दुकान पर चला गया और वहां पंखे से लटक कर जान दे दी। मृतक अमित ने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है। इसमें उसने अपनी पत्नी, सास-ससुर और छोटे साले पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज करके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed