{"_id":"5cd0946dbdec22075b0bf29f","slug":"121557173357-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंकुश हत्याकांड में दो और आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 07 May 2019 01:39 AM IST
विज्ञापन
Link Copied
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। अपराध शाखा-2 ने अंकुश वासी अमीन की हत्या करने के दो और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी आस्था मोदी ने बताया कि 24 नवंबर 2018 को गांव अमीन में आपसी पार्टीबाजी के चलते अंकुश पुत्र सतीश कुमारकी उसके घर में इसी गांव के कुछ लड़कों ने अन्य साथियों के साथ हमला करके हत्या कर दी थी। इसमें सात हत्यारे पहले ही पुलिस ने गिरफ्तार करलिए थे। वहीं पांच की गिरफ्तारी अभी होनी थी। इसमें बच्ची निवासी सरस्वती कॉलोनी खेड़ी मारकंडा को अपराध शाखा के महेंद्र की टीम ने पांच मई को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने बताया कि वह अमीन निवासी अंकुश की हत्या करने की वारदात में भी शामिल था। अपराध शाखा-2के उपनिरीक्षक शरणजीत की टीम ने अंकुश कीहत्या करने में शामिल नवदीप उर्फ चीमा वासी मोहन नगर को कीर्ति नगर कुरुक्षेत्र सेगिरफ्तार किया। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करके अदालत में पेश किया, जिन्हें आगामी पूछताछके लिए दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। तीन आरोपियों की गिरफ्तारी अभी भी बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।