फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   स्कूल बस ने तीन साल की बच्ची को कुचला, मौत

स्कूल बस ने तीन साल की बच्ची को कुचला, मौत

Tue, 23 Oct 2018 12:38 AM IST
Updated Tue, 23 Oct 2018 12:38 AM IST
विज्ञापन
स्कूल बस ने तीन साल की बच्ची को कुचला, मौत
फोटो नंबर-28
विज्ञापन

गली में खेल रही तीन साल की बच्ची को स्कूल बस ने कुचला
- गांव निवारसी में हुई घटना, आरोपी चालक बस छोड़कर फरार
अमर उजाला ब्यूरो
लाडवा। गांव निवारसी में निजी स्कूल की एक बस ने गली में खेल रही बच्ची को कुचल दिया। घटना के बाद चालक बस को मौके पर ही छोड़ कर फरार हो गया। पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया, लेकिन देर रात तक केस दर्ज नहीं किया गया था।
दोपहर बाद करीब तीन बजे आदर्श सीनियर सेकेंडरी स्कूल बरगट जाटान की बस गांव निवारसी में बच्चों को छोड़कर लौट रही थी। इसी दौरान गली में खेल रही तीन साल की ललिता पुत्री चांद राम बस के पहिए के नीचे आ गई। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। ड्राइवर ने बस भगाने की कोशिश की तो बस असंतुलित हो गई और टायर नाले में उतर गया। ड्राइवर बस छोड़कर भाग निकला। लहूलुहान बच्ची को परिजन लाडवा के सरकारी अस्पताल लाए। यहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

मामले की जांच कर रहे एएसआई कर्मबीर सिंह ने बताया कि बच्ची को पोस्टमार्टम के लिए कुरुक्षेत्र भेज दिया गया है। आरोपी ड्राइवर की तलाश की जा रही है। फिलहाल मामला दर्ज नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed