{"_id":"5b6752354f1c1b8f3e8b5480","slug":"101533497909-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज उत्पीडन के आरोप में पति सहित पांच लोगों पर मामला दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दहेज उत्पीडन के आरोप में पति सहित पांच लोगों पर मामला दर्ज
Updated Mon, 06 Aug 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
दहेज उत्पीड़न के आरोप में पति सहित पांच लोगों पर मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
पिहोवा। पुलिस ने महिला की शिकायत पर दहेज उत्पीड़न के आरोप में महिला के पति सहित ससुराल पक्ष 5 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस में दर्ज शिकायत में गांव भट्टमाजरा निवासी अनु रानी ने कहा कि उसकी शादी 11 अक्टूबर 2016 को निसिंग (करनाल) निवासी रविंद्र के साथ हुई थी। शादी में उसके माता-पिता ने दान दहेज भी दिया था, लेकिन शादी के कुछ समय बाद उसका पति रविंद्र, ससुर राम सिंह, सास दर्शना देवी, जेठ सुखदेव और जेठानी रितू रानी उसे मायके से दहेज लाने के लिए प्रताड़ित करने लगे। दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर उससे मारपीट भी जाती थी। इससे तंग आकर पर मायके आकर रहने लगी। महिला के अनुसार कुछ दिनों के बाद उसके ससुराल पक्ष के लोग माफी मांगकर उसे वापस ससुराल ले जाने की बात कहने लगे। इस पर उसके माता-पिता ने एक-दो दिन के बाद भेजने की बात कही, लेकिन कुछ दिनों के बाद उन्हें सूचना मिली कि उसके पति रविंद्र ने कोई जहरीला पदार्थ निगल लिया। सूचना पाकर उसके माता-पिता ने उसके पति को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उन्हें जानकारी मिली कि रविंद्र ने कोई जहरीला पदार्थ नहीं खाया है, बल्कि ब्लैकमेल करने के लिए ड्रामा किया है। इसके बाद भी उसके पति की हरकतें कम नहीं हुई। उसका पति रविंद्र अकसर एक महिला के साथ अपनी फोटो उसके मोबाइल पर भेजता था। तंग आकर उसने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने महिला की शिकायत पर उसके ससुराल पक्ष 5 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।