फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   crime, police,wine, lahan

अलग-अलग मामलें में 265 लीटर लाहन व 17 बोतल अवैध रूप सहित चार गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 26 Apr 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
crime, police,wine, lahan
निषेधाज्ञा का उल्लंघन करके अवैध रूप से शराब निकालने व बेचने के आरोप में पुलिस ने चार अलग-अलग मामलों में चार लोगों को 265 लीटर लाहन तथा 17 बोतल देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया। इसके अलावा बिना वजह सड़क पर घूमने वाले 115 वाहन चालकों के चालान भी काटे गए। ये जानकारी पुलिस प्रवक्ता रोशन लाल ने दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि गत दिवस पुलिस टीम गांव झांसा में गश्त कर रही थी। इसी दौरान उन्हें सूचना मिली कि अमरीक सिंह निवासी रोहटी नाजायज शराब निकालने व बेचने का काम करता है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर अमरीक सिंह को 230 लीटर लाहन और एक बोतल नाजायज शराब के साथ काबू किया। दूसरे मामले में पुलिस ने सूचना के आधार पर यादविंद्र निवासी गांव नैसी को उसके घर से 35 लीटर लाहन के साथ काबू किया। इसके अलावा पुलिस ने नरकातारी रोड से हिमांशु निवासी थानेसर को चार बोतल व अनिल कुमार निवासी थानेसर को मोहन सिनेमा के पास से 12 बोतल शराब के साथ बगैर लाइसेंस व परमिट के काबू किया। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed