{"_id":"617709f352f1b8678a0fa629","slug":"crime-kurukshetra-news-knl876801184","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में बिजली निगम की ताबड़तोड़ छापेमारी, 40 लाख ठोका जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में बिजली निगम की ताबड़तोड़ छापेमारी, 40 लाख ठोका जुर्माना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली चोरी की वारदातों को रोकने के लिए बिजली निगम ने सोमवार अल सुबह जिला में ताबड़तोड़ छापामारी की। निगम अधिकारियों ने दिनभर में 110 जगहों पर छापा मारा। इस दौरान बिजली चोरों पर निगम द्वारा करीब 40 लाख रुपये जुर्माना ठोका गया है। निगम की इस कार्रवाई से बिजली चोरों में हड़कंप मचा रहा। देर रात तक निगम की यह कार्रवाई चलती रही। बिजली चोरी पकड़ने के लिए निगम एसई कर्ण सिंह भोरिया के नेतृत्व में एसडीओ व जेई के नेतृत्व में 24 टीमें बनाई थी। प्रत्येक टीम के साथ पुलिस को भी सुरक्षा के लिए भेजा गया था। निगम कर्मचारियों ने ढाबों, आइस फैक्ट्रियों, कोल्ड स्टोर, ईंट भट्ठों, मोबाइल टावर, वाटर चिलिंग प्लांटों पर छापेमारी की। जिसमें से ज्यादातर चोरी की बिजली से चलते हुए मिले। कई जगहों पर तो तारों को डायरेक्ट बिजली के पोल से जोड़ा गया था।
छापेमारी के लिए टीम जैसे ही सुबह गांव खानपुर पहुंची तो देखा कि एक मीटर बंद पड़ा था। जैसे ही उसका ढक्कन खोला तो उसमें से तीन तारें अलग अलग घरों में जा रही थी। मीटर उपभोक्ता पर तुरंत प्रभाव से एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया, जोकि 48 घंटों के अंदर जमा कराना होगा, अन्यथा कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
टीम जैसे ही न्यू कॉलोनी पहुंची तो देखा कि पोल पर चार मीटर लगे थे, जबकि बिजली पांच घरों में जा रही थी। एक नए बने घर में मीटर ही नहीं था। वह डायरेक्ट ही बिजली प्रयोग कर रहे थे। टीम ने घर में जाकर पूछताछ की और एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया।
विज्ञापन
टीम ने कर्ण कॉलोनी की एक दुकान में जैसे ही प्रवेश किया और मीटर चेक किया तो पाया कि दुकान में दो एसी लगे हुए थे और मीटर एक किलोवाट पर चल रहा था, जबकि एक किलोवाट पर सिर्फ एक एसी ही चलाने के आदेश हैं। टीम ने मीटर उपभोक्ता पर आठ हजार रुपये का जुर्माना लगाया।
काली कमली डिवीजन के एसडीओ संदीप पाहुजा ने बताया कि उनके एरिया में तीन जगहों पर कुल दो लाख आठ हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। दो टीमें सुबह पांच बजे ही छापेमारी के लिए निकल गई थी, जिसमें एसडीओ समेत जेई नीरज, जेई कार्तिक, जेई जसबीर, लाइनमैन अमित व लाइनमैन गोपाल शामिल रहे। कुल छह जगहों पर छापेमारी की गई, जिनमें खानपुर, दयालपुर, मिर्जापुर, शहर की न्यू कॉलोनी, पटियाला बैंक कॉलोनी व कर्ण कॉलोनी शामिल है। शाम छह बजे तक छापेमारी चलती रही।