फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   crime

घर के बाहर कुर्सी पर बैठे व्यक्ति से बाइक चालक दो युवक मोबाइल छीन फरार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jul 2021 01:12 AM IST
विज्ञापन
crime
सेक्टर-7 में घर के बाहर बैठे व्यक्ति से बाइक सवार दो युवक मोबाइल फोन छीन कर फरार हो गए। पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। सेक्टर-7 वासी कृष्ण चंद ने बताया कि 11 जुलाई शाम करीब 5 बजे वह अपने घर के बाहर पेड़ की छाया में कुर्सी डाल कर बैठा था। उसके हाथ में मोबाइल फोन था। इसी दौरान पार्क वाली गली की तरफ से दो युवक बाइक पर सवार होकर आए। युवक बाइक पर उसकी कुर्सी के निकट आए और जब तक वह कुछ समझता युवक उसके हाथ से मोबाइल छीनकर फरार हो गए। हालांकि उसने उनका पीछा भी किया, लेकिन आरोपी सेक्टर-7 के गेट नंबर एक की तरफ से सेक्टर-5 की ओर फरार हो गए। शिकायतकर्ता अनुसार आरोपियों के सामने आने पर वह उनको पहचान सकता है। पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। जांच अधिकारी एएसआई हरजीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने शिकायत पर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास से सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है। शीघ्र ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed