फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Cricket kits distributed to connect youth with sports

Kurukshetra News: युवाओं को खेल से जोड़ने के लिए बांटी क्रिकेट किट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 19 May 2025 02:28 AM IST
विज्ञापन
Cricket kits distributed to connect youth with sports
बाबैन। मुकरपुर में क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ करते पुरुषोत्तम शर्मा मुकरपुर व अन्य। विज्ञप्त
बाबैन। सांसद नवीन जिंदल ने नशे के बढ़ते खतरे से युवाओं को बचाने के लिए एक सराहनीय पहल की है। उन्होंने बाबैन, रामसरन माजरा, बिंट सहित कई गांवों में युवाओं को खेलों से जोड़ने के उद्देश्य से क्रिकेट किट वितरित की।
विज्ञापन

भाजपा मंडल के प्रधान विकास शर्मा ने कहा कि आज का युवा यदि खेलों की ओर अग्रसर होता है, तो वह अनुशासन, मेहनत और सकारात्मक सोच का मार्ग अपनाता है। इसके विपरीत, खाली समय और दिशा की कमी युवाओं को नशे जैसी सामाजिक बुराइयों की ओर धकेल सकती है। खेल न केवल व्यक्ति के शरीर को स्वस्थ रखते हैं, बल्कि मानसिक मजबूती भी प्रदान करते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सांसद नवीन जिंदल चाहते हैं कि हमारे गांवों के बच्चे स्वस्थ रहें और भारत के लिए खेलकर देश का नाम रोशन करें। सांसद नवीन जिंदल की ओर से युवाओं को आश्वासन दिया कि आने वाले समय में और भी खेल सामग्री वितरित की जाएगी और गांवों में खेल मैदानों के विकास पर भी ध्यान दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed