फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Continuously increasing electricity consumption, more demand in summer, Kurukshetra

लगातार बढ़ रही बिजली की खपत, गर्मी में अधिक मांग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 05 May 2022 01:48 AM IST
विज्ञापन
Continuously increasing electricity consumption, more demand in summer, Kurukshetra
सेक्टर आठ स्थित बिजली निगम कार्यालय। संवाद - फोटो : Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुुरुक्षेत्र। जिले में साल दर साल बिजली की खपत बढ़ती जा रही है। गर्मी के सीजन में बिजली की मांग सबसे अधिक होती है। अप्रैल माह की बात की जाए तो पिछले साल 51.31 लाख यूनिट बिजली की खपत हुई थी। वहीं अप्रैल 2020 में बिजली की खपत 55.62 लाख यूनिट थी जो वर्तमान की तुलना में 66 हजार यूनिट अधिक है। हालांकि उस समय कोरोना महामारी के चलते निगम की ओर से कट नहीं लगाए जा रहे थे। इस वर्ष अप्रैल में 54.96 लाख यूनिट की खपत शेड्यूल और अघोषित कट के बाद हुई है।
वहीं जून के महीने में बिजली की खपत सबसे अधिक होती है। पिछले साल जून में बिजली की खपत एक करोड़ सात लाख 58 हजार यूनिट थी। इस साल यह खपत बढ़कर डेढ़ गुना होने की संभावना है। जुलाई माह में भी बिजली की खपत जून के बराबर रहने आसार है। हालांकि अगस्त से बिजली की खपत कम होने लगती है।
विज्ञापन

बिजली निगम की ओर से बिजली को चार जगह विभाजित किया गया है। इसमें एपी (खेत की लाइन), आरडीएस (ग्रामीण घरेलू लाइन), शहरी क्षेत्र और उद्योग शामिल हैं। एपी में इस साल एक अप्रैल से 27 अप्रैल तक 24 लाख 37 हजार यूनिट, आरडीएस की 13 लाख 43 हजार, शहरी क्षेत्र में 14 लाख 44 हजार और उद्योग में दो लाख 72 हजार यूनिट बिजली की खपत हुई है। इस माह में कुल 54 लाख 96 हजार यूनिट खर्च हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

अप्रैल साल 2016 में बिजली की खपत 36.73 लाख यूनिट थी। अगले साल यह 3.98 लाख बढ़कर 40.71 लाख हो गई। अप्रैल, 2018 में 46.38 लाख यूनिट खर्च हुई। अगले ही बिजली खपत में तीन लाख छह हजार यूनिट का इजाफा हुआ था। पिछले साल 51.31 लाख यूनिट खर्च हुई। पिछले सात साल में बिजली की यूनिट में 18.23 लाख का इजाफा हुआ है।
नहीं किया जा रहा जागरूक : सुखविंद्र सिंह
सुखविंद्र सिंह का कहना है कि बिजली की खपत बढ़ती जा रही है और लोगों को जागरूक करने के लिए निगम कोई प्रयास नहीं कर रहा है। बकाया बिल वसूल करने के लिए तो अभियान चलाए जाते हैं, लेकिन लोगों को खपत कम करने के लिए प्रति जागरूक नहीं किया जाता है।
सोलर ऊर्जा से कम होगी बिजली की खपत : कंवलजीत सिंह
कंवलजीत सिंह ने कहा कि सोलर ऊर्जा से बिजली की खपत को कम किया जा सकता है। लगातार बिजली की मांग बढ़ती जा रही है। सरकार सौर ऊर्जा को बढ़ावा दे रही है। जागरूकता के अभाव में योजना कामयाब नहीं हो रही।

लोग लगातार बिजली के कनेक्शन ले रहे हैं, जिससे बिजली की खपत बढ़ रही है। निगम के पास कम खपत वाले एलईडी बल्ब, पंखे और एसी उपलब्ध है। बिजली की खपत कम करने के लिए सोलर पैनल अच्छा विकल्प है। निगम की ओर से यह सुविधा भी लोगों को उपलब्ध कराई जा रही है। - करण सिंह भोरिया, एसई बिजली निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed