{"_id":"67a26adc494824e70503e3dd","slug":"complaints-are-being-resolved-through-clg-most-of-the-complainants-are-satisfied-singla-kurukshetra-news-c-45-1-sknl1005-130930-2025-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएलजी के माध्यम से निपटाया जा रहा शिकायतों को, ज्यादातर शिकायतकर्ता संतुष्ट : सिंगला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएलजी के माध्यम से निपटाया जा रहा शिकायतों को, ज्यादातर शिकायतकर्ता संतुष्ट : सिंगला
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। पुलिस विभाग द्वारा कम्युनिटी लायजनिंग ग्रुप यानि सीएलजी बनाया गया है। इसमें शामिल सदस्य आमजन के आपसी विवाद सुलझाते हैं, जिससे इन मामलों को बिना किसी मुकदमे के निपटाया जा सके। उन्होंने बताया कि पुलिस विभाग में आईं शिकायतों का निपटान निष्पक्ष और तत्परता के आधार पर किया जाता है, जिनमें ज्यादातर शिकायतकर्ता संतुष्ट हो जाते हैं लेकिन कुछ शिकायतकर्ता पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई से संतुष्ट नहीं होते।
शिकायतों के निपटान के बाद सभी शिकायतों का फीडबैक लिया जाता है। फीडबैक के आधार पर यदि शिकायतकर्ता संतुष्ट नहीं होता है तो उस शिकायत को सीएलजी टीम के पास भेजा जाता है। सीएलजी टीम शिकायतकर्ता के घर जाकर उनकी शिकायत का निवारण करते हैं। इस प्रकार की कार्रवाई से ज्यादातर शिकायतकर्ता संतुष्ट पाए जाते हैं। सीएलजी के माध्यम से शिकायतें निपटाने में पुलिस का समय भी बचता है। इस तरह से इस समाधान केंद्र की मदद से जहां जनता का विश्वास पुलिस विभाग के प्रति बढ़ रहा है वहीं अदालतों का काम भी कम हो रहा है, जिससे पुलिस विभाग के सेवानिवृत कर्मचारियों की कार्य क्षमता व दक्षता का सदुपयोग हो रहा है।
पुलिस अधीक्षक वरुण सिंगला ने बताया कि सीएलजी वैकल्पिक समाधान केंद्र की तरह काम करता है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि वर्ष 2025 के जनवरी में अब तक कुल 221 शिकायतें सीएलजी ग्रुप के पास भेजी गई थी। इनमें से 213 का निपटारा किया जा चुका है जबकि आठ मामलों में कार्रवाई की जा रही है। निपटान की गई 213 शिकायतों में से 107 शिकायतकर्ता संतुष्ट पाए गए हैं।