फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Common people can now verify their property data on the portal: Sudha

आमजन अब पोर्टल पर अपने प्रॉपर्टी डाटा को कर सकते है सत्यापित : सुधा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 08 May 2023 01:25 AM IST
विज्ञापन
Common people can now verify their property data on the portal: Sudha
कुरुक्षेत्र। शहरी प्रॉपर्टी धारकों के लिए प्रदेश सरकार ने एक सुनहरा अवसर प्रदान किया है। सरकार द्वारा सभी 88 शहरी निकायों का प्रॉपर्टी के डाटा को पोर्टल पर लाइव कर दिया है। अब सभी शहरी नागरिक अपने प्रॉपर्टी के डाटा यूएलबीएचआरवाईएनडीसी.ओआरजी पोर्टल सत्यापित कर सकते हैं।
विज्ञापन

विधायक सुभाष सुधा ने बताया कि आजादी के अमृत महोत्सव काल में राज्य सरकार हर शहर को साफ सिटी-सेफ सिटी बनाने के लिए अग्रसर है। इस कड़ी में राज्य की सभी 88 शहरी निकायों की प्रॉपर्टी का डाटा सत्यापित करने के लिए ऑनलाइन सुविधा उपलब्ध करवाने की शुरूआत की गई है। इसके तहत प्रापर्टी वेरिफिकेशन पोर्टल को लांच किया। अब कोई भी व्यक्ति अपनी प्रॉपर्टी के डाटा का सत्यापन यूएलबीएचआरवाईएनडीसी.ओआरजी पोर्टल पर कर सकता है। उन्होंने कहा कि कोई भी प्रॉपर्टी धारक अपनी प्रॉपर्टी के दस्तावेजों को 15 मई तक सत्यापित कर सकता है। नागरिकों की सुविधा के लिए यह एक सुनहरा अवसर है।
विज्ञापन



आमजन भी गांव के विकास के लिए दे सकते हैं सुझाव
विधायक ने कहा कि ग्रामीण अंचल के निवासी अब सरकार को विकास कार्यों संबंधी मांग, शिकायत और सुझाव सीधे ऑनलाइन माध्यम से दे सकेंगे। प्रदेश सरकार द्वारा इसके लिए ऑनलाइन ग्राम दर्शन.हरियाणा.जीओवी.इन पोर्टल शुरू किया गया है। ग्राम दर्शन पोर्टल सरकार की एक व्यापक, सहभागी, पारदर्शी और जवाबदेह पहल है। इसका उद्देश्य निर्वाचित प्रतिनिधियों, सरकार और ग्रामीण निवासियों के बीच संबंध स्थापित करना है। यह पोर्टल ग्रामीणों को अपनी मांग, शिकायत व सुझाव देने का एक सुविधाजनक एवं सरल माध्यम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed