फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   cold drink, namkeen, father, child, ill, hospital, kurukshetra

नमकीन और कोल्ड ड्रिंक से बिगड़ी पिता, पुत्री और दो बेटों की तबीयत

Tue, 09 May 2017 12:36 AM IST
ब्यूरो/कुरुक्षेत्र,अमर उजाला
ब्यूरो/कुरुक्षेत्र,अमर उजाला Updated Tue, 09 May 2017 12:36 AM IST
विज्ञापन
cold drink, namkeen, father, child, ill, hospital, kurukshetra
child admitted in hospital - फोटो : अमर उजाला

नमकीन भुजिया और ब्रांडेड कंपनी कोल्ड ड्रिंक पीने से पिता, पुत्री और दो पुत्रों सहित चार की हालत बिगड़ गई। बाद में उन्हें अस्पताल में दाखिल कराना पड़ा। यह घटना उस वक्त हुई जब तीनों बच्चों की माता अपने मायके नजदीक के गांव में थी। इधर पड़ोसियों ने जब घटना की सूचना मायके में दी और उपरोक्त चारों पीड़ितों को प्राइवेट अस्पताल में दाखिल कराया गया, लेकिन हालत गंभीर होने के चलते चारों को कुरुक्षेत्र के जिला अस्पताल में रेफर करना पड़ा। चारों पीड़ितों का इलाज लोक नायक जयप्रकाश अस्पताल में चल रहा है।  डाक्टरों के मुताबिक इनकी हालत स्थिर है और खतरे से बाहर है।  

विज्ञापन


बताया गया है कि गांव सुनारिया वासी कर्मवीर सिंह, उनकी पुत्री अनुराधा, पुत्र अमन और अंकित ने रविवार रात को कोल्ड ड्रिंक के साथ नमकीन भुजिया का सेवन किया था। इसके बाद इनकी तबीयत खराब हो गई। परिवार वालों ने तबीयत खराब होने के चलते निकट के प्राईवेट अस्पताल में दाखिल कराया था और साथ कर्मवीर की पत्नी सुनीता को सूचित किया गया। सुनीता और उनके भाई सोहन लाल ने बताया कि सोमवार को उन्हें इस घटना की जानकारी मिली थी, जिसके बाद वे तुरंत अस्पताल पहुंचे। लोक नायक जयप्रकाश अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड तैनात मेडिकल आफिसर ने इसे फूड प्वाइजनिंग का मामला बताया। हालांकि समाचार लिखे जाने तक इस मामले में किसी दुकानदार के खिलाफ कोई कार्रवाई की जानकारी नहीं मिली।       
विज्ञापन

 
धड़ल्ले से हो रही घटिया खाद्य सामग्री की बिक्री          
कर्मवीर की पत्नी के भाई सोहन लाल ने बताया कि कोल्ड ड्रिंक की बोतल को उन्होंने चेक किया था। उन्हें शक था कि शायद कोल्ड ड्रिंक एक्सपायरी हो, मगर ऐसा नहीं था। वहीं नमकीन भुजिया में खराबी होने पर भी शक जताया जा रहा है। गौरतलब है कि केवल ग्रामीणांचल में ही नहीं, बल्कि शहरों में भी घटिया खाद्य सामग्री की बिक्री धड़ल्ले से हो रही है।       
विज्ञापन
विज्ञापन

   
लिए जाएंगे सैंपल : डीएचओ            
जिला स्वास्थ्य अधिकारी डा. एनपी सिंह के मुताबिक गांव सुनारिया में हुई घटना का मामला उनके संज्ञान में आया है। उन्होंने कहा जिला स्वास्थ्य विभाग घटिया खाद्य सामग्री की बिक्री करने वालों पर लगातार कार्रवाई कर रहा है और सुनारिया में भी सैंपल लिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि लोकल कंपनी के शीतल पेय पर विभाग की नजर है और पिछले दिनों पिहोवा में सैंपल लिए गए थे और आगे भी यह कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे कटे हुए और खुले में रखे फलों का सेवन ना करें। यदि आपके आसपास कोई घटिया और मिलावटी सामग्री की बिक्री हो रही है तो इसकी सूचना विभाग को दें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed