फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Class XI student Niharika won the first prize

Kurukshetra News: ग्यारहवीं की छात्रा निहारिका ने जीता प्रथम पुरस्कार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 25 Nov 2024 07:11 AM IST
विज्ञापन
Class XI student Niharika won the first prize
पिपली। साहित्य और संविधान पढ़ो पढ़ाओ अभियान के तत्वावधान में संविधान दिवस के उपलक्ष्य में संविधान को जानो विषय पर एक राष्ट्र स्तरीय प्रतियोगी परीक्षा दो चरणों में आयोजित की गई। पहले चरण में हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान , उत्तर प्रदेश, चंडीगढ़ और जम्मू - कश्मीर के विद्यालयों में नौवीं से 12वीं कक्षा के पांच हजार से अधिक छात्रों की परीक्षा लेकर बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्रों को स्कूल में ही संविधान की पुस्तक भेंट कर पुरस्कृत किया गया। दूसरे चरण में, राष्ट्र -स्तरीय परीक्षा में अन्य छात्रों के साथ उपरोक्त राज्यों के चुने हुए छात्रों ने रविवार को आईआईईटी कॉलेज समानी, कुरुक्षेत्र में मुख्य परीक्षा में भाग लिया।
विज्ञापन


परीक्षा प्रातः 11 से 12 बजे तक हुई जिसका प्रबंधन शिक्षाविद डॉ. रणजीत सिंह फुलिया और अनेक शिक्षकों ने किया। छात्रों को विभिन्न विषयों में विषय विशेषज्ञों के द्वारा मार्गदर्शन दिया गया जिसमें जाने माने विशेषज्ञ डॉ. अमित ने आईएएस, एचसीएस और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं पर तथा अनिल रंगा ने विज्ञान संकाय के छात्रों को मार्गदर्शन दिया। परीक्षा का परिणाम घोषित कर पुरस्कार वितरण समारोह एक बजे आयोजित किया गया। परीक्षा में 100 में से 72 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया कुरुक्षेत्र निवासी ग्यारहवीं कक्षा की छात्रा निहारिका सुपुत्री जगदीश चंद्र ने जिसे 11000 रुपये नकद और शील्ड भेंट की गई।
विज्ञापन

द्वितीय स्थान प्राप्त किया पिहोवा निवासी ग्यारहवीं कक्षा की छात्रा नंदिनी सुपुत्री बलबीर ने जिसने 71 अंक प्राप्त कर 5100 रुपए नकद और शील्ड प्राप्त की। तीसरे स्थित पर रहे रावमा विद्यालय चढूनी जाटान के छात्र शिवम जिसे 3,100 रुपए नकद और शील्ड देकर सम्मानित किया गया। इस परीक्षा में हरियाणा के अलावा पंजाब के गुलाढी, उत्तर प्रदेश के जैन इंटर काॅलेज सरसावा, हरियाणा से हिसार के जीवीएस इंटरनेशनल स्कूल, करनाल के काछवा से जीडी स्कूल, राजस्थान के झुंझुनू से नोबल शिक्षण समूह, देवलावास, और जम्मू- कश्मीर के कई विद्यालयों के छात्रों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन




साहित्य और संविधान पढ़ो-पढ़ाओ अभियान के संयोजक डॉ. राज रूप फुलिया, आईएएस (रिटा.), पूर्व अतिरिक्त मुख्य सचिव, हरियाणा सरकार और वाइस चांसलर गुरु जम्भेश्वर विश्व विद्यालय, हिसार तथा चौधरी देवीलाल विश्व विद्यालय, सिरसा हैं। जिन्होंने छात्रों को पुरस्कृत कर प्रेरित किया। रामशरण भोला, चेयरमैन आईआईईटी काॅलेज, श्याम लाल बासन, प्रिंसिपल सुनीता बंगोत्रा, शिक्षाविद अशोक शर्मा ने भी छात्रों को प्रेरित किया। कार्यक्रम का संचालन प्रिंसिपल जगदीश चंद्र ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed