फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   civic, weather

सुबह 214 और रात नौ बजे तक 267 तक पहुंचा शहर का एक्यूआई लेवल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 12 Nov 2021 01:12 AM IST
विज्ञापन
civic, weather
शहर की आबोहवा दिन-प्रतिदिन प्रदूषित होती जा रही है। सांस, दमा और आंखों की एलर्जी से परेशान मरीजों की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। मरीजों की अस्पतालों में ओपीडी बढ़ने लगी है। खासकर शाम के वक्त सांस और दमा से पीड़ित मरीजों को एक-एक सांस लेने के लिए जद्दोजहद करनी पड़ रही है। वहीं आंखों में एलर्जी की दिक्कत ज्यादा बढ़ गई है। जिन मरीजों ने अभी हाल ही में आंखों के ऑपरेशन कराए थे, उनकी आंखों में संक्रमण होने का खतरा मंडराने लगा है। चिकित्सक बार-बार दवा का इस्तेमाल करने और सावधानी बरतने की हिदायत दे रही हैं। वीरवार सुबह 11 बजे कुरुक्षेत्र का एक्यूआई 214 दर्ज किया गया, लेकिन रात 9 बजे तक यही बढ़कर 267 तक पहुंच गया। इन दिनों लगातार बढ़ते प्रदूषण स्तर के कारण निजी और सरकारी अस्पतालों में सांस, दमा और नेत्र रोग विशेषज्ञों की ओपीडी में 20 फीसदी बढ़ोतरी हुई है। बता दें कि सर्दी बढ़ने के साथ ही वायु प्रदूषण का स्तर भी बढ़ने लगा है। सुबह-शाम आसमान में स्मॉग छाया रहता है, लेकिन दिन में हवा और धूप के चलते मौसम थोड़ा साफ हो जाता है, लेकिन शाम ढलते ही सांस लेने में तकलीफ ज्यादा बढ़ जाती है। जिला अस्पताल के फिजिशियन डॉ. अरविंद चहल ने बताया कि प्रदूषण के कारण मरीजों को एलर्जी और सांस की दिक्कत ज्यादा हो रही है। ज्यादातर मरीज वायरल के साथ-साथ सांस, दमा और एलर्जी के सामने आ रहे हैं। ऐसे में मरीजों को काफी संभलने की जरूरत है। वहीं जिला अस्पताल की नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. गुंजन मेहता ने बताया कि अस्पताल में आंखों में एलर्जी के मरीजों की भी संख्या बढ़ी है। आंखों में पानी आना, आंखें लाल होनी और जलन की दिक्कत ज्यादा है। सबसे बड़ी दिक्कत उन मरीजों को है, जिन्होंने हाल में आंखों का ऑपरेशन कराया है। उन मरीजों की आंखों में संक्रमण होने का खतरा बना रहता है। सामान्य एलर्जी वाले मरीज साफ पानी से आंखों को धोए और जिन मरीजों की आंखों का ऑपरेशन हुए हैं, वे मरीज चिकित्सक से जांच कराकर आंखों में नियमित दवा डालें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed