फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   civic

सड़कों से सफेद पट्टी गायब, प्रशासन नहीं गंभीर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 13 Nov 2021 01:30 AM IST
विज्ञापन
civic
ठंड बढ़ने के साथ-साथ कोहरा भी जल्द ही दस्तक देने वाला है। मगर प्रशासन ने इसको लेकर कोई तैयारी नहीं की है। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि नेशनल हाईवे और शहर की ज्यादातर मुख्य सड़कों से सफेद पट्टी गायब है, जिस कारण वाहन चालकों को काफी परेशानी होगी। धुंध में वाहन चालकों को पता ही नहीं चलता कि कब वाहन चलते-चलते सड़क से नीचे उतर जाते हैं। स्मॉग और धुंध में हादसों को कम करने के लिए नगर निगम से लेकर ट्रैफिक पुलिस और आरटीए सभी के पास बजट आता है, लेकिन खर्च कहां होता है इसका कोई हिसाब नहीं है। हैरानी की बात तो यह है कि पिछले सप्ताह डीसी ने बैठक में अधिकारियों को जल्द से जल्द सफेद पट्टी लगाने के आदेश दिए थे, बावजूद इसके आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

नेशनल हाईवे-44 की सर्विस लाइन, केडीबी रोड, सलारपुर रोड, अमीन रोड, लाडवा रोड, चरानथल रोड, सिरसला रोड, दयालपुर रोड, पिहोवा मार्ग, झांसा रोड, उमरी रोड, अमीन रोड सहित अन्य कई मुख्य मार्गों से सफेद पट्टी गायब है।
विज्ञापन

नेशनल हाईवे-44 की सर्विस लाइन पर तो कई जगह सफेद पट्टी के ऊपर छोटे-छोटे रैंप बनाकर अतिक्रमण किया गया है। इस अतिक्रमण के कारण थोड़ी बहुत जो सफेद पट्टी थी वो भी गायब हो चुकी है। वहीं लाडवा-सहारनपुर रोड पर कई किलोमीटर की सफेद पट्टी तो गायब है कि इसके साथ ही पिपली से सड़क पर जाते ही कई ट्रैक्टर ट्रालियां सड़क के किनारे खड़े रहने से यहां खतरा ओर बढ़ जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़कों पर सफेद पट्टी का नहीं होना तो खतरनाक है ही वहीं सड़कों पर गहरे गड्ढे भी खतरनाक साबित हो रहे हैं। जिले के कई प्रमुख रास्तों पर गहरे गड्ढे हैं। इस बारे में संबंधित विभाग के अधिकारी पता हुए भी चुप्पी साधे है। इन गड्ढों को भरने की कोई योजना नहीं बनाई जा रही।
शहर के विभिन्न चौक-चौराहों पर बंद सिग्नल बत्ती भी अभी बंद ही पड़ी हैं। करीब एक साल से इन बंद बत्तियों के कारण ट्रैफिक व्यवस्था राम भरोसे है। जब कभी यातायात अनियंत्रित होता दिखाई देता है तो यातायात पुलिस के जवान व्यवस्था संभालते हैं।
सफेद पट्टी को लेकर डीसी ने पिछले माह ही सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए थे कि धुंध से पहले सभी सड़कों पर सफेद पट्टी लगा दी जाए। उन्होंने कहा था कि धुंध शुरू होते ही सड़क दुर्घटनाओं की संभावना बनी रहती है। जिले की कई मुख्य सड़कों से सफेद पट्टी गायब है, ऐसे में हादसे और बढ़ सकते है। इसलिए लोक निर्माण विभाग, मार्केटिंग बोर्ड, नगर परिषद और एचएसवीपी के अधिकारी अपने क्षेत्रों की सड़कों पर सफेद पट्टी लगवाने का काम जल्द शुरू कर दें। इतना ही नीं ट्रैक्टर-ट्रालियों, ऑटो रिक्शा सहित अन्य वाहनों पर रिफ्लेक्टर टेप लगाने बारे भी कहा था।

पीडब्ल्यूडी की डिवीजन-1 के एक्सईन पुनीत मित्तल ने बताया कि जहां-जहां से सड़कों पर सफेद पट्टी गायब हैं, उनका जायजा कर जल्द ही पट्टी लगाई जाएगी। बताया कि ब्रह्मसरोवर व सन्निहित सरोवर के चारों ओर की सड़क की रिपेयर को लेकर टेंडर अलॉट किया जा चुका है। जल्द ही रिपेयर का काम भी शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed