फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   City Council launched encroachment removal campaign, there was chaos

Kurukshetra News: नगर परिषद ने चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान, मची रही अफरा-तफरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 26 Aug 2023 01:15 AM IST
विज्ञापन
City Council launched encroachment removal campaign, there was chaos
कुरुक्षेत्र। नगर परिषद की ओर से शहर में सड़कों पर किया गया अतिक्रमण हटाने के लिए अभियान चलाया गया, जिससे दुकानदारों में अफरा-तफरी मची रही। परिषद की टीम ने नए बस अड्डे से लेकर पुलिस लाइन तक अतिक्रमण हटाओ कार्रवाई को अंजाम दिया। दोपहर बाद सफाई निरीक्षक संजय कुमार लांबा के नेतृत्व में अतिक्रमण हटाने वाली टीम जैसे ही अपनी कार्रवाई शुरु की, वैसे ही सड़कों पर सामान रखने वालों में अफरा-तफरी मच गई और वे अपना सामान समेटने लगे। अपनी कार्रवाई के दौरान टीम ने नए बस अड्डे से कुछ आगे सड़क पर कब्जा करे बैठे नर्सरी, फुल व गमलों वालों का सामान जब्त किया। इसके अलावा सड़क की दूसरी ओर हैल्मेट, रेहड़ी, फड़ी व नाले पर अवैध कब्जे किए हुए लोगों पर कार्रवाई की।
विज्ञापन

सफाई निरीक्षक संजय कुमार ने बताया कि कार्यकारी अधिकारी नरेंद्र नरवाल के आदेशों की अनुपालना में अतिक्रमण हटाओ कार्रवाई को अंजाम दिया गया है। नए बस अड्डे के आसपास अतिक्रमण किए जाने की शिकायतें मिल रही थी। उन्होंने बताया कि पहले भी कई बार खासकर नर्सरी वालों को चेतावनी दी गई थी कि सड़क पर अपना सामान न रखें, क्योंकि इससे पैदल चलने वाले लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है, क्योंकि आपके कारण पैदल लोग सड़कपर आ जाते हैं जहां तेज गति से वाहन निकलते हैं ऐसे में हादसा होने का हर पल डर बना रहता है, लेकिन नर्सरी वालों व अन्य दुकानदारों ने इसे गंभीरता से नहीं लिया, जिसके चलते यह कार्रवाई की गई। वहीं परिषद के कार्यकारी अधिकारी देवेंद्र नरवाल ने कहा कि ऐसी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
विज्ञापन

उधर नप के जेई अमित कुमार ने बताया कि लोगों द्वारा सड़कों पर स्थित खंभों, पोल व अन्य जगह पर बिना अनुमति के लगाए गए फैलेक्स व बैनरों को उतारा गया है। यह कार्रवाई सिविल अस्पताल, मलिक मेडिकल हॉल के सामने की सड़क व आसपास के एरिए से होर्डिंग्स व बैनर को हटाया गया है। इस अवसर पर डीईओ अनूप सिंह, वीरेंद्र राणा, नवनीत नैन, सफाई दरोगा पवन कुमार व गुरमीत की टीम मौके पर मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed