{"_id":"662af25164e1300b610b3e14","slug":"chichad-who-came-from-meham-had-opened-fire-on-subhashs-house-kurukshetra-news-c-45-1-sknl1006-117295-2024-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: महम से आए चिचड़ ने किया था सुभाष के घर पर फायर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: महम से आए चिचड़ ने किया था सुभाष के घर पर फायर
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। गत सप्ताह उमरी गांव में सुभाष के घर पर फायरिंग करने के मामले में सीआईए-दो ने नाबालिग सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में सीआईए-दो की टीम सचिन उर्फ चिचड़ निवासी महम जिला रोहतक, सेक्टर-तीन निवासी नाबालिग सहित तीन आरोपियों को पकड़ चुकी है वहीं टीम शुक्रवार को जिला जेल में बंद सुभाष हत्याकांड के आरोपी गर्वित उर्फ प्रिंस निवासी सेक्टर-30 और शिवम उर्फ काली निवासी सेक्टर-तीन को प्रोडक्शन वारंट पर लेगी।
थाना सदर में दर्ज शिकायत में सुमन निवासी उमरी ने बताया था कि 17 अप्रैल रात करीब रात 10 बजे वह अपने परिवार सहित घर के अंदर कमरे में सोने की तैयारी कर रही थी। उसी समय उसे गेट पर गोली चलने की आवाज सुनाई दी थी। उसने गेट पर आकर देखा तो फाइबर की चादर में गोली से सुराख बना हुआ था। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच सीआईए-दो करते हुए 23 अप्रैल को आरोपी गौरव सहारण निवासी उमरी को गिरफ्तार किया था। आरोपी को अदालत के आदेश से आरोपी को कारागार भेज दिया था। आगामी जांच करते हुए पुलिस ने नाबालिग सहित सचिन को गिरफ्तार को गिरफ्तार किया है। अदालत के आदेश से नाबालिग आरोपी को बाल सुधार गृह भेजकर सचिन को दो दिन के रिमांड पर लिया है। सीआईए-दो के प्रभारी मोहन लाल ने बताया कि सुभाष के घर पर सचिन ने फायरिंग की थी, जबकि नाबालिग स्कूटी चला रहा था। इसके अलावा गौरव ने घर की रेकी करके इसकी जानकारी जिला जेल में बंद गर्वित और काली को दी थी। घर पर फायरिंग की पूरी योजना जिला जेल में बनाई गई थी। गर्वित और काली अपने तीसरे साथ गौरव के साथ मोबाइल से संपर्क में थे। आज गर्वित और काली को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर गिरफ्तार किया जाएगा।