फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Cheating of Rs 2.69 lakh from retired Subedar in the name of sending him to Canada

Kurukshetra News: कनाडा भेजने के नाम पर सेवानिवृत्त सूबेदार से 2.69 लाख की ठगी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 18 Sep 2023 01:41 AM IST
विज्ञापन
Cheating of Rs 2.69 lakh from retired Subedar in the name of sending him to Canada
पिहोवा। कनाडा भेजने के नाम पर सेवानिवृत्त सूबेदार से 2.69 लाख रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में पुलिस ने एक आरोपी को नामजद किया है। आरोपी एजेंट सुखविंद्र सिंह निवासी जुरासी कलां ने सूबेदार के बेटे को कनाडा भेजकर नौकरी लगवाने का आश्वासन दिया था। थाना शहर में दर्ज शिकायत में नैब सिंह निवासी इस्हाक ने बताया कि वह भारतीय सेना से सूबेदार के पद से सेवानिवृत है। वह अपने बेरोजगार बेटे पंकज को कनाडा भेजना चाहता था। इसके लिए एक रिश्तेदार ने आरोपी सुखविंद्र सिंह से उसकी जान-पहचान कराई थी। आरोपी ने उसके बेटे को परिवार समेत 14 लाख में कनाडा भेजकर नौकरी दिलाने का आश्वासन दिया। सात अक्तूबर 2019 को आरोपी उनसे तीन पासपोर्ट, आधार कार्ड व 75 हजार रुपये ले गया। बकाया रुपये कनाडा पहुंचकर सैलरी से देना तय हुआ था। आरोपी ने वादा किया वह उसके बेटे को स्टोर में लगवा देगा और उसकी सैलरी 3000 कैनेडियन डॉलर होगी। उसे दो साल तक कंपनी के स्टोर में काम करना होगा। यह कंपनी दो साल बाद उसको पक्का करवा देगी। विश्वास करके उसने आरोपी को दो लाख 69 हजार 500 रुपये दिए, मगर आरोपी ने उसके बेटे को विदेश नहीं भेजा। इसे लेकर कई बार पंचायतें भी हुई। पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed