{"_id":"699a2239f32762ae810821c2","slug":"charmed-by-dancing-on-haryanvi-folk-songs-kurukshetra-news-c-45-1-kur1008-150502-2026-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: हरियाणवी लोकगीतों पर नृत्य से मन मोहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: हरियाणवी लोकगीतों पर नृत्य से मन मोहा
Sun, 22 Feb 2026 02:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
Updated Sun, 22 Feb 2026 02:53 AM IST
विज्ञापन
शाहाबाद। पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खरींडवा में शनिवार को वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भाजपा नेता सुभाष कलसाना ने मुख्य अतिथि के रूप शिरकत की। उन्होंने दीप प्रज्जलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद विद्यार्थियों ने हरियाणवी संस्कृति पर आधारित लोकगीत, लोकनृत्य, एकल नृत्य, सामूहिक नृत्य की प्रस्तुति से मन मोह लिया। वहीं छात्रा अमृत ने दहेज पर कटाक्ष करते हुए कविता प्रस्तुत की।
सुभाष कलसाना ने कहा कि मेहनत, अनुशासन और संस्कार से ही भविष्य को उज्जवल बनाया जा सकता है। डीपीसी कृष्ण कुमार ने विद्यार्थियों से शिक्षा के साथ स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया। प्राचार्य कुलदीप सिंह ने स्कूल की उत्कृष्ट उपलब्धियों के बारे में बताया और कहा कि परीक्षा परिणामों के साथ-साथ यह स्कूल सांस्कृतिक व खेलकूद गतिविधियों में भी अव्वल है। प्राचार्य कुलदीप सिंह ने स्कूल में टाइल वर्क करवाने के लिए सुभाष कलसाना का आभार व्यक्त किया और स्कूल में होने वाली गतिविधियों के लिए शेड लगवाये जाने की मांग सुभाष कलसाना के समक्ष रखी। जिस पर उन्होंन्ँकहा कि स्कूल की मांग के अनुरूप शैड लगवाये जाने का निर्माण कार्य जल्द शुरू हो जायेगा। जिसके पश्चात शैक्षणिक, खेलकूद एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को अतिथियों की ओर से पुरस्कृत किया गया। स्कूल की ओर से प्राचार्य कुलदीप सिंह व स्टॉफ ने सुभाष कलसाना व डीपीसी कृष्ण कुमार को स्मृति चिन्ह भेंट किया। कार्यक्रम में पहुंचे साहब सिंह, पूर्व प्राचार्य पवन कुमार तथा पदोन्नत प्राध्यापक राजेश कुमार ने भी विद्यालय को अनुदान प्रदान कर सहयोग दिया। इस मौके पर डीपीसी कृष्ण कुमार और खंड शिक्षा अधिकारी शेखर शर्मा, शाहाबाद मंडल के अध्यक्ष सुपाश्र्व जैन, एडवोकेट मनदीप रावा, संदीप, रमेश, दीपशिखा, नमित, कविता, राजबीर, कविता, अंकुश, अनु, अनूप, रवि, मनप्रीत, जसवंद्रि, खेमराज आदि सहित अन्य मौजूद रहे। संवाद