फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Chanting Shiva's name paves the way for attaining salvation: Kaushik

मोक्ष प्राप्ति का मार्ग प्रशस्त करता है शिव नाम का जाप : कौशिक

Mon, 21 Jul 2025 06:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Mon, 21 Jul 2025 06:04 AM IST
विज्ञापन
Chanting Shiva's name paves the way for attaining salvation: Kaushik
कुरुक्षेत्र। जय मां दुर्गा-जय श्री महाकाल ट्रस्ट की ओर से सावन माह के उपलक्ष्य में जनकल्याणार्थ शिव शक्ति महायज्ञ एवं शिवमहापुराण कथा के तीसरे दिन कथावाचक पंडित विकास कौशिक ने दूसरे अध्याय के साथ साथ शिव नाम की महिमा बताई। उन्होंने कहा कि शिव नाम का जाप मोक्ष प्राप्ति का मार्ग प्रशस्त करता है।कालेश्वर महादेव मंदिर के समीप मां बाला सुंदरी त्रिपुरेश्वरी श्री दुर्गा देवी यज्ञशाला मंदिर में शिव शक्ति महायज्ञ में मुख्य यजमान पीठाधीश पंडित राजेश मौदगिल ने आहुति डाली।
विज्ञापन

कालेश्वर महादेव मंदिर सभागार में शिवमहापुराण कथा के शिव नाम की महिमा का विस्तृत विवरण बताते हुए कथावाचक पंडित कौशिक ने बताया कि शिव नाम की महिमा अपार है, यह नाम शुभता,कल्याण और मुक्ति का प्रतीक है। शिव नाम का जाप करने से मानसिक शांति, शारीरिक और आध्यात्मिक उन्नति होती है। यह नाम भगवान शिव के विभिन्न रूपों और शक्तियों को दर्शाता है। शिव नाम का अर्थ है शुभता, कल्याण और मंगलमय। यह नाम सभी के लिए शुभ और कल्याणकारी है। शिव का अर्थ है कल्याण करने वाला। वे सभी के लिए, चाहे वे देवता हों, मनुष्य हों, ऋषि-मुनि हों, या अन्य प्राणी हों, कल्याणकारी हैं। शिव नाम का जाप मोक्ष प्राप्ति का मार्ग प्रशस्त करता है। शिव नाम का जाप करने से मानसिक शांति मिलती है और मन शांत होता है। भगवान शिव के 108 नामों का जाप करने से सुख, समृद्धि, रोग, भय और दोष से मुक्ति मिलती है। शिव नाम की महिमा अनंत है। शिवमहापुराण कथा की आरती में सभी श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। इस मौके पर गोपाल शास्त्री, सर्वेश कुमार पांडे, शिव प्रकाश सैनी, मनजीत सैनी, कृत सैनी, भीम सिंह, मनोज गुप्ता, रवि राणा, रक्षित और हर्षित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed