फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   By CM, Shahabad announced multiple sports stadium

सीएम ने की शाहाबाद में मल्टीपल खेल स्टेडियम बनाने की घोषणा

Fri, 01 Aug 2014 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शाहाबाद, कुरुक्षेत्र
ब्यूरो/अमर उजाला, शाहाबाद, कुरुक्षेत्र Updated Fri, 01 Aug 2014 12:00 AM IST
विज्ञापन
By CM, Shahabad announced multiple sports stadium
मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि देश की जनता ने भाजपा सरकार का खेल देख लिया है। खेल में महंगाई चरम सीमा पर है।
विज्ञापन


भाजपा सरकार 60 दिन में ही फेल हो गई है। देश की जनता को अच्छे दिन दिखाने वाली भाजपा ने लोगों को महंगे दिन दिखा दिए हैं। प्रदेश की जनता इस खेल को समझ चुकी है।

हरियाणा में कांग्रेस को अपार जन समर्थन और सहयोग मिल रहा है। इस जन समर्थन के बलबूते पर ही हरियाणा में कांग्रेस लगातार तीसरी बार सरकार बनाएगी।

मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा वीरवार को शाहाबाद अनाजमंडी में हरियाणा सार्वजनिक उपक्रम के चेयरमैन एवं विधायक अनिल धंतौड़ी की ओर से आयोजित एक विशाल जनसभा को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन


सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने हलका विधायक अनिल धंतौड़ी की मांगों को पूरा करते हुए शाहाबाद में मल्टीपल स्टेडियम बनाने, शाहाबाद के अस्पताल को 50 से 75 बेड करने और बाद में 100 बेड का करने, गांवों के विकास के लिए 10 करोड़, शहर के विकास के लिए 3 करोड़ देने की घोषणा की है। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने अपने निजी कोष से शहीद ऊधम सिंह ट्रस्ट कमेटी को 21 लाख रुपये देने की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम ने शहीद ऊधम सिंह को दी श्रद्धांजलि
सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने सबसे पहले शहीद उधम सिंह शहीदी दिवस पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि भेंट की। उन्होंने कहा कि देश की आजादी में आज का दिन सुनहरी अक्षरों में लिखा गया है।

क्योंकि आज के दिन शहीद ऊधम सिंह ने हंसते-हंसते देश के लिए जान कुर्बान कर दी थी। उन्होंने कहा कि देश पर कुर्बान होने वाले शहीदों के सपनों को साकार करने के लिए जात-पात से ऊपर उठकर देश के बारे में सोचना होगा।

हुड्डा के नेतृत्व में नंबर वन बना हरियाणा : तंवर

हरियाणा कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर ने रैली के सफल आयोजन पर विधायक अनिल धंतौड़ी को बधाई देते हुए कहा कि सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व में हरियाणा नंबर एक का प्रदेश बना है वहीं हलका शाहाबाद में पिछले कार्यकालों से 5 गुणा विकास हुआ है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने 25 जुलाई से 12 अगस्त तक विशेष सदस्यता अभियान चलाया हुआ है। अभियान को लेकर कार्यकर्ताओं में बहुत जोश देखने को मिल रहा है।

इन्होंने किया संबोधित
इस जनसभा को मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार प्रो. वीरेंद्र सिंह, विधायक अनिल धंतौड़ी, पूर्व सांसद डॉ. रामप्रकाश, पूर्व सांसद कैलाशो सैनी, खन्ना से विधायक गुरकीरत सिंह कोटली, पूर्व विधायक निर्मल सिंह, नपा अध्यक्ष सुदर्शन कक्कड़, त्रिलोचन सिंह हांडा, रणधीर सिंह, गौरव शर्मा गौरी, डॉ. प्रदीप गोयल, पार्षद नीलम साहनी ने भी संबोधित किया।


ये रहे मौके पर उपस्थित
मंच का संचालन डॉ. प्रदीप गोयल ने किया। मौके पर पूर्व मंत्री देवेंद्र शर्मा, पूर्व विधायक साहब सिंह सैनी, सेवानिवृत डीएसपी गुरदियाल सिंह, प्रवास चौधरी, दयानंद गंभीर, शामसुंदर कक्कड़, मेवा सिंह, सुभाष सुधा, गुरप्रीत कांबोज, मोहित शर्मा, मोहनलाल भांवरा, हरदीप राणा, हर्षवर्धन कोहली, जसबीर सिंह, महेंद्र शर्मा, देवेंद्र शर्मा, रामकिशन, गुरनाम सैनी, बलदेव चावला, जगमोहन सैनी, टेकचंद शर्मा, हरमन बुटर, सुरेंद्र माजरी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed