फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Budget meeting will have to be called by January 15

Kurukshetra News: 15 जनवरी तक बुलानी होगी बजट बैठक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 13 Dec 2025 02:38 AM IST
विज्ञापन
Budget meeting will have to be called by January 15
कुरुक्षेत्र। हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी हाउस की बजट बैठक अगले माह 15 जनवरी तक बुलानी होगी। इसके लिए गुरुद्वारा न्यायिक आयोग की ओर से आदेश दिए गए हैं। इस पर कमेटी प्रधान व विपक्ष के सदस्यों ने सहमति जताई है। यही नहीं आयोग की ओर से संज्ञान लिए जाने के बाद अब कर्मचारियों को भी इंक्रीमेंट मिलने की उम्मीद जगी है। कमेटी की अब तक बजट बैठक न होने व इसके चलते कामकाज में आ रही रुकावट के लिए आयोग ने शुक्रवार को मामले की सुनवाई की।
विज्ञापन

इसके लिए सभी पदाधिकारियों व सदस्यों को नोटिस जारी कर बुलाया गया था। सुबह करीब 11 बजे कमेटी प्रधान जत्थेदार जगदीश सिंह झींडा, विपक्ष की ओर से वरिष्ठ उपप्रधान गुरमीत सिंह के अलावा अन्य पदाधिकारी व सदस्य भी पहुंचे। करीब दो बजे तक चली सुनवाई के दौरान आयोग ने पूछा कि बजट बैठक क्यों नहीं बुलाई जा रही, जहां प्रधान व उनके समर्थन के सदस्यों ने विपक्ष पर इसमें बाधा डाले जाने के आरोप लगाए। इस पर वरिष्ठ उपप्रधान गुरमीत सिंह ने कहा कि यह बैठक प्रधान की ओर से बुलाई जानी है। हमारी ओर से इसमें कोई रुकावट नहीं की गई। ऐसे में आयोग ने एक माह के दौरान 15 जनवरी तक हाउस की बजट बैठक बुलाने को कहा है। आयोग के समक्ष कर्मचारियों की इंक्रीमेंट रुके होन का भी मामला उठा, जिस पर दोनों पक्षों ने सहमति जताई और आयोग ने यह भी जल्द दिए जाने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed