{"_id":"6a120ff6f7ce60693109980c","slug":"bsc-robotics-and-automation-course-starts-at-ku-kurukshetra-news-c-45-1-kur1010-155317-2026-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: केयू में बीएससी रोबोटिक्स एंड ऑटोमेशन कोर्स शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: केयू में बीएससी रोबोटिक्स एंड ऑटोमेशन कोर्स शुरू
Sun, 24 May 2026 02:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
Updated Sun, 24 May 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। आईआईएचएस विभाग। संस्थान
संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ इंटीग्रेटेड एंड ऑनर्स स्टडीज (आईआईएचएस) में बीएससी (रोबोटिक्स एंड ऑटोमेशन) एईडीपी कोर्स शुरू किया जा रहा है। तीन वर्षीय इस फुल-टाइम ऑन-कैंपस डिग्री प्रोग्राम में 50 सीटों पर दाखिले होंगे। विश्वविद्यालय जल्द ही ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू करेगा।
कोर्स में प्रवेश के लिए बाहरवीं विज्ञान संकाय से फिजिक्स विषय के साथ उत्तीर्ण विद्यार्थी आवेदन कर सकेंगे। चयन विश्वविद्यालय की निर्धारित प्रवेश प्रक्रिया के तहत किया जाएगा। आईआईएचएस की प्राचार्या प्रो. रीटा ने बताया कि कोर्स के तहत विद्यार्थियों को रोबोटिक्स, ऑटोमेशन, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसी आधुनिक तकनीकों की व्यावहारिक और उद्योग आधारित शिक्षा दी जाएगी। विद्यार्थियों को पायथन, रोस, आर्डुइनो, पीएलसी, मैटलैब, सॉलिडवर्क्स और लैबव्यू जैसे आधुनिक सॉफ्टवेयर एवं इंडस्ट्रियल टूल्स पर हैंड्स-ऑन ट्रेनिंग दी जाएगी। इसके अलावा लाइव प्रोजेक्ट्स, इंडस्ट्रियल विजिट्स और इंटर्नशिप के माध्यम से व्यावहारिक अनुभव भी प्रदान किया जाएगा।