फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Bolero rider strangled the youth and took away 10 thousand rupees

Kurukshetra News: बोलेरो सवार युवक का गला दबा 10 हजार छीन ले गए

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 23 Apr 2025 02:04 AM IST
विज्ञापन
Bolero rider strangled the youth and took away 10 thousand rupees
ईस्माइलाबाद। बोलेरो सवार एक युवक से बाइक सवार बदमाश गला दबाकर 10 हजार रुपये छीनकर भाग गए। बात्ता गांव जिला कैथल के रहने वाले कश्मीर ने पुलिस को बताया कि सोमवार रात करीब साढ़े 10 बजे वह भतीजे अनिल कुमार के साथ बोलेरो पिकअप में सब्जी लोड कर पंचकुला के लिए जा रहा था। अजरावर गांव
विज्ञापन

के पास उनकी गाड़ी से बिस्तर गिर गया, जिसकी वह कुछ दूरी तक गाड़ी रोककर तलाश करने लगा। इस दौरान ईस्माइलाबाद की ओर से बाइक सवार दो बदमाश आए और उसे पकड़ लिया। छीनाझपटी करने लगे। विरोध किया तो आरोपियों ने गर्दन दबा दी और फिर 10 हजार रुपये छीनकर भाग गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन



दुकानदार पर सुएं से हमला, रंजिश के चलते की वारदात
लाडवा। एक दुकानदार पर युवक द्वारा सुएं से हमला कर दिए जाने का मामला सामने आया है। करनैल सिंह निवासी वार्ड 10 ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि उसने मोबाइल रिपेयर की दुकान खेड़ा बाजार में की हुई है। गत रात करीब 10 बजे वह बेकरी की दुकान पर खाने का सामान लेने गया था। जैसे ही सामान लेने के बाद बाहर निकला तो जाटों मोहल्ला के रहने वाले सौरभ गिरधर ने उस पर सुएं से हमला कर दिया। आरोपी ने उसके चेहरे व गर्दन पर 10 से ज्यादा बार वार किए, जिसमें वह घायल हो गया। उन्होंने बताया कि आरोपी ने पुरानी रंजिश के चलते इस वारदात को अंजाम दिया है। वह कुछ दिन पहले मोबाइल ठीक करवाने आया था, जिसके लिए रुपयों की मांग की तो वह मारपीट पर उतारू हो गया था। वह इसी मामले की रंजिश रखे हुए था। पुलिस ने शिकायत मिलने पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed