फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   BJP's government in the state is not a stolen government: Alka

प्रदेश में भाजपा की नहीं चोरी की सरकार : अल्का

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jan 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
BJP's government in the state is not a stolen government: Alka
कुरुक्षेत्र। पत्रकारों से बातचीत करती  महिला कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष अल्का लांबा। संवाद
कुरुक्षेत्र। महिला कांग्रेस अध्यक्ष अल्का लांबा शनिवार को पंजाबी धर्मशाला में हरियाणा व उत्तराखंड के जिलाध्यक्षों की कार्यशाला में शामिल हुईं। उन्होंने इसके बाद कांग्रेस भवन में पत्रकारों से चर्चा की। उन्होंने कहा कि केंद्र में वोट चोरी कर भाजपा सत्ता में आई, वहीं हरियाणा प्रदेश में भी सरकार जनता की नहीं बल्कि वोट चोरी की बनी हुई है। यहां भी 25 लाख फर्जी मतदाता बनाए गए जबकि बड़े स्तर पर भाजपा व कांग्रेस के प्रत्याशियों की जीत का अंतर 20 हजार के आसपास ही रहा। वोट चोरी नहीं की जाती तो भाजपा सत्ता में नहीं आ सकती थी। वोट चोरी कर सत्ता हथियाने वाली भाजपा सरकार हर स्तर पर विफल भी साबित हुई है। इससे जन-जन में रोष बना हुआ है।
विज्ञापन

उन्होंने इस दौरान प्रदेश से आईं महिला जिलाध्यक्षों व अन्य पदाधिकारियों से भी चर्चा की और उन्हें मजबूती से धरातल पर उतरकर लड़ाई लड़ने का आह्वान किया। उन्होंने भरोसा दिया कि जल्द ही सभी कार्यकारिणी बना ली जाएंगी।
विज्ञापन

उन्होंने पत्रकारों से चर्चा में कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार ने अपनी जनविरोधी नीतियों से पूरे देश को तबाह करने का काम किया है। बिना किसी चर्चा के ही नई-नई नीतियां थोपी जाने का काम किया जा रहा है लेकिन कांग्रेस कमजोर पड़ने वाली नहीं है। पूरी मजबूती के साथ वोट चोरी, मनरेगा, जातीय जनगणना, एसआईआर, अग्निवीर जैसे मुद्दों पर जनता के बीच जाकर भाजपा सरकार को टक्कर देगी। उन्होंने कहा कि मनरेगा पर चर्चा करना तक भाजपा सरकार ने मुनासिब नहीं समझा। यहां तक कि राज्यों के मुख्यमंत्रियों के भी कोई चर्चा तक नहीं की गई और इसे थोप दिया। लांबा ने कहा कि जातीगत जनगणना करवाए जाने तक कांग्रेस इस मुद्दे को छोड़ेगी नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

राहुल गांधी के लगातार चलाए आंदोलन के आगे केंद्र सरकार को जातीय जनगणना के लिए झुकना पड़ा लेकिन आज तक भी केंद्र सरकार के पास बजट व अन्य कोई भी तैयारी नहीं है। इस दौरान प्रदेश महिला अध्यक्ष सुधा भारद्वाज, उत्तराखंड प्रभारी सुनीता गावड़े, दिल्ही प्रभारी सुनीता सहरावत, प्रदेश मीडिया प्रभारी मोनिका डुमरा के अलावा स्थानीय स्तर पर निशी गुप्ता, सत्या शर्मा सहित अन्य महिला पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहीं।
भाजपा ने बेटियों पर सिर्फ नारा दिया, किया कुछ नहीं : अल्का लांबा ने कहा कि कांग्रेस ने महिलाओं की आवाज समय-समय पर उठाई है। देश और प्रदेश की महिलाओं को कांग्रेस पार्टी में पूरा मान-सम्मान दिया जाता है लेकिन भाजपा ने बेटी बचाओ का नारा दिया लेकिन बेटियों और महिलाओं के लिए किया कुछ नहीं। उन्होंने उत्तराखंड की एकता भंडारी मामले का जिक्र करते हुए कहा कि भाजपा सरकार में महिलाओं पर अत्याचार बढ़ा है, जिस कारण आज देश में बेटियां अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रही हैं।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में सरहदों को कमजोर करने का काम किया जा रहा है। भाजपा ने मनरेगा से महात्मा गांधी का नाम तो हटा दिया लेकिन उनके विचारों को कभी खत्म नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि भाजपा मनरेगा को बर्बाद करने का काम कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed