फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Who will be crowned the head of the Bar Association, decision today

Kurukshetra News: किसके सिर सजेगा बार एसोसिएशन की चौधर का ताज, फैसला आज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
Who will be crowned the head of the Bar Association, decision today
कुरुक्षेत्र। जिला बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी के लिए चल रहा चुनावी घमासान शुक्रवार को मतदान के साथ थम जाएगा। 2238 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। चुनाव मैदान में चार महिलाओं समेत 15 प्रत्याशी हैं। इनमें महासचिव पद पर तीन प्रत्याशियों के बीच सीधा मुकाबला है जबकि अन्य पदों पर सहदेव और विक्रम पैनल के प्रत्याशी आमने-सामने हैं। चुनाव ईवीएम से कराया जाएगा, जो सुबह आठ बजे से शाम साढ़े चार बजे तक होगा। पांच बजे के बाद मतगणना होगी और परिणाम घोषित किए जाएंगे। चुनाव से पहले लगातार दो दिन ईवीएम पर मॉकड्रिल भी कराई गई। प्रत्याशी कई दिनों से अधिवक्ताओं से संपर्क साधकर अपने पक्ष में मतदान करने की अपील करते रहे हैं। दोनों पैनलों ने मतदान के लिए अपनी तैयारी पूरी कर ली है। अब सभी की नजरें मतदान और इसके बाद आने वाले परिणाम पर टिकी हैं।
विज्ञापन


महासचिव पद का मुकाबला इस बार खास माना जा रहा है। इस पद के लिए दो प्रत्याशी दोनों पैनल से हैं और एक स्वतंत्र रूप से मैदान में है, ऐसे में मुकाबला त्रिकोणीय है। अन्य पदों पर सहदेव और विक्रम पैनल के बीच सीधी टक्कर देखने को मिलेगी। चुनाव में 375 महिलाओं सहित 2238 मतदाता मतदान करेंगे। साढ़े चार बजे तक होने वाले मतदान के बाद मतगणना कर परिणाम घोषित किए जाएंगे। परिणाम सामने आने के साथ ही यह स्पष्ट हो जाएगा कि बार एसोसिएशन की चौधर किस पैनल या प्रत्याशी के सिर सजेगी।
विज्ञापन



पहली बार उपप्रधान पद पर भिड़ेंगी महिलाएं
बार काउंसिल ने यह पहली बार तय किया है कि उप प्रधान पद महिला अधिवक्ताओं के लिए आरक्षित होगा। ऐसे में इस पद के लिए आरती अग्रवाल व मंजू रानी मैदान में उतरीं हैं। दोनों ही अपनी-अपनी जीत का दावा कर रही हैं। दोनों की ओर से जीत सुनिश्चित करने के लिए पिछले कई दिनों से प्रयास भी किए जा रहे हैं। चुनाव में हर किसी की निगाहें दोनों पैनल के साथ इस पद पर होने वाले चुनाव पर भी टिकी है। महासचिव पद पर भी चुनाव रोचक होगा। यहां दोनों पैनल के आलोक शर्मा व साहिल मंगला के अलावा विक्रम सिंह भी मैदान में डटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




ये रहेंगे प्रमुख मुद्दे
चैंबर निर्माण, पार्किंग व्यवस्था, अत्याधुनिक लाइब्रेरी, बार परिसर में सुरक्षित माहौल, मेडिकल सुविधा, महिला अधिवक्ताओं के लिए विशेष कॉमन रूम व अन्य कई मुद्दे हैं जिन पर दोनों पैनल अपनी-अपनी जीत का दम भर रहे हैं।




चुनाव की सभी तैयारी पूरी : आश्री
चुनाव अधिकारी अधिवक्ता विनय मोहन आश्री का कहना है कि चुनाव की सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। ईवीएम के जरिए पूरी पारदर्शिता के साथ चुनाव कराया जाएगा। 25 ईवीएम तैयार की गई है। तीनों बूथों पर 21 ईवीएम रखी जाएंगी जबकि चार किसी आपात स्थिति के लिए रिजर्व रखी गईं हैं। तीन मतदान केंद्र बनाए गए हैं। मतदान शाम साढ़े चार बजे तक होगा, जिसके बाद पांच बजे के बाद मतगणना कराई जाएगी और फिर परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे।



ये है चुनाव मैदान में
प्रधान----- सहदेव रढान, विक्रम शर्मा
उपप्रधान-- प्रवीन चोपड़ा, सतपाल सिंह
उपप्रधान महिला-- आरती अग्रवाल, मंजू रानी
महासचिव-- आलोक शर्मा, साहिल मंगला व विक्रम सिंह
संयुक्त सचिव--गुलशन कुमार, जितेंद्र चौहान
खंजाची--पीयूष गोयल, रितविक
लेडी एक्जीक्यूटिव-- अन्नू, रजनी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed