{"_id":"6aa3143895b9b5ccc9049037","slug":"three-new-swine-flu-patients-found-14-cases-reported-kurukshetra-news-c-45-1-kur1010-160892-2026-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: स्वाइन फ्लू के तीन नए मरीज मिले, 14 हुए मामले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: स्वाइन फ्लू के तीन नए मरीज मिले, 14 हुए मामले
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। स्वाइन फ्लू टेस्ट किट। फाइल
कुरुक्षेत्र। जिले में स्वाइन फ्लू लगातार पांव पसार रहा है। आए दिन नए केस सामने आ रहे हैं। बीते दिन कई मरीज ठीक हुए थे, पर अब एक बार आंकड़ा फिर बढ़ गया है। वीरवार को स्वाइन फ्लू के तीन नए पॉजिटिव केस मिले हैं। इसके साथ ही जिले में स्वाइन फ्लू के कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या बढ़कर 14 हो गई है।
ये सभी नए मरीज थानेसर एरिया के रहने वाले हैं, जो बुखार आदि की शिकायत को लेकर अस्पताल में गए थे। यहां स्वाइन फ्लू के लक्षण दिखने पर उनकी जांच के लिए सैंपल लिए गए थे जो पाॅजिटिव आए हैं। हालांकि, इनमें से 10 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि चार मरीज अस्पताल में उपचाराधीन हैं। वहीं, वीरवार को एक नए पॉजिटिव मरीजों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। वर्तमान मामलों का क्षेत्र हरिगढ़ भोरख, रामसरन माजरा, लोहारा और आकाश नगर कुरुक्षेत्र बताया गया है।
आज तीन मरीज स्वस्थ
सर्वेक्षण अधिकारी डॉ. प्रदीप का कहना है कि वीरवार को तीन स्वाइन फ्लू पॉजिटिव मरीज मिले हैं, पर तीन स्वस्थ भी हुए हैं। इसके बाद अब तक स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या 10 हो गई है। कुल 14 पॉजिटिव मामलों में चार मरीज अस्पताल में भर्ती हैं। उनका कहना है कि हमारी टीमें लगातार इसकी जांच कर रही हैं।
विज्ञापन
विभाग के पास नहीं है किट
स्वाइन फ्लू के केस लगातार बढ़ रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग के पास जांच करने के लिए किट तक उपलब्ध नहीं है। विभाग के द्वारा सैंपल लेकर आदेश मेडिकल, कल्पना चावला अस्पताल भेजा जाता है। वहीं से रिपोर्ट आती है। बता दें कि एक किट में 95 से 100 सैंपल लेकर टेस्ट किए जा सकते है। डॉ. प्रदीप का कहना है कि उनके पास मशीन भी है और उचित स्टाफ भी है पर किट का फैसला उच्चाधिकारियों के स्तर पर होता है।