फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   BJP workers distributed laddus on the birthday of Chief Minister Nayab Saini.

Kurukshetra News: भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री नायब सैनी के जन्मदिन पर बांटे लड्डू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 26 Jan 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
BJP workers distributed laddus on the birthday of Chief Minister Nayab Saini.
बाबैन। मुख्यमंत्री नायब सैनी का जन्मदिन मनाते भाजपा कार्यकर्ता। विज्ञप्ति
बाबैन। अनाज मंडी स्थित किसान विश्राम गृह में मुख्यमंत्री नायब सैनी का जन्मदिन भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता मार्केट कमेटी चेयरमैन जसविंदर जस्सी और क्षेत्र के सरपंच संजीव सिंगला गोल्डी ने की। कार्यक्रम के दौरान केक काटा गया और उपस्थित लोगों में लड्डू बांटकर खुशी साझा की गई। इस मौके पर मार्केट कमेटी चैयरमेन जसविंद्र जस्सी ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सैनी को एक सरल, कर्मठ और जनसेवा को समर्पित नेता बताते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में प्रदेश निरंतर विकास के पथ पर अग्रसर है। सरपंच संजीव सिंगला गोल्डी ने कहा कि मुख्यमंत्री की ओर से किसानों, युवाओं, महिलाओं और गरीब वर्ग के हित में चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं का हर पात्र को लाभ मिल रहा है। कार्यक्रम में विशेष रूप से बाबैन के सरपंच संजीव सिंगला गोल्डी, सुरेश कश्यप, युवा मंडल प्रधान विकास सैनी माजरा, भीम बेरथला, किरण शर्मा, अनिल टाटकी, प्रदीप बिंट, सरपंच एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष दुनी चंद टाटका, नरेंद्र गोरजे, जीतेंद्र गर्ग, सुखश्याम, रिंकु कश्यप, सतबीर मंगौली, डिम्पल सैनी, डॉ. दीपक देवगन सहित अन्य लोग शामिल रहे।

बाबैन। मुख्यमंत्री नायब सैनी का जन्मदिन मनाते भाजपा कार्यकर्ता। विज्ञप्ति

बाबैन। मुख्यमंत्री नायब सैनी का जन्मदिन मनाते भाजपा कार्यकर्ता। विज्ञप्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed