फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   bjp haryana chairman, political, government, mla, kurukshetra

कोई भी विधायक सरकार से असंतुष्ट नहीं : बराला

Sun, 02 Apr 2017 11:56 PM IST
ब्यूरो/कुरुक्षेत्र,अमर उजाला
ब्यूरो/कुरुक्षेत्र,अमर उजाला Updated Sun, 02 Apr 2017 11:56 PM IST
विज्ञापन
bjp haryana chairman, political, government, mla, kurukshetra
bjp haryana chairman - फोटो : अमर उजाला

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने कहा कि प्रदेश सरकार सीएम मनोहर लाल के नेतृत्व में बिना किसी भेदभाव के समान रुप से विकास कार्य करवा रही है। कोई भी विधायक सरकार से असंतुष्ट नहीं है। विधायक अपने हलके में विकास को लेकर मुख्यमंत्री व अन्य मंत्रियों से मिलते रहते है। सभी एक साथ मिलजुलकर काम कर रहे है। बराला रविवार को सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कांग्रेस में नैतिकता का अभाव और भ्रष्टाचार का प्रभाव इतना बढ़ गया है कि न्यायालय द्वारा वीरभद्र सिंह को लेकर दिए निर्णय के बाद भी कांग्रेस मौन है। कांग्रेस को वीरभद्र सिंह का तुरंत पद से इस्तीफा लेना चहिए। वीरभद्र सिंह जो वर्तमान में हिमाचल के मुख्यमंत्री हैं उनके विरुद्ध भ्रष्टाचार व आय से अधिक संपत्ति रखने के आरोप उस समय से हैं जब से वो केन्द्र सरकार में कैबिनेट मंत्री थे। उन्होंने कहा कि सीबीआई ने प्रारंभिक जांच में यह पाया कि वीरभद्र सिंह ने अपने खातों में यह दिखाया है कि वर्ष 2008-09 और वर्ष 2010-11 के दौरान उनके सेब के बागों का मुनाफा 6 करोड़ से ज्यादा था जबकि उससे पहले के और उसके बाद के सालों में उनका मुनाफा शून्य था।
विज्ञापन


यह तथ्य स्वत: ही यह बताने में काफी है कि वीरभद्र सिंह ने अपनी काली कमाई को छुपाने के लिए अपने खातों में अपने सेब के बागों की कमाई को अवैध रूप से दिखाया। बराला ने कहा कि भाजपा बिना तथ्य के किसी पर कोई आरोप नहीं लगाती और न ही राजनैतिक द्वेष से किसी राजनेता को फंसाती है, जबकि कांग्रेस पार्टी ने कई बार राजनैतिक द्वेष से काम किया। इस मौके पर भाजपा प्रदेश मीडिया विभाग प्रमुख राजीव जैन, प्रदेश महामंत्री वेदपाल एडवोकेट, जिलाध्यक्ष धर्मबीर सिंह मिर्जापुर, जिला महामंत्री सुशील राणा, जिला मीडिया प्रभारी विनीत कवात्रा आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed