फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Bike of missing property dealer found on canal bank under suspicious circumstances

Kurukshetra News: संदिग्ध परिस्थितियों में लापता प्रॉपर्टी डीलर की नहर किनारे मिली बाइक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 26 Apr 2024 05:44 AM IST
विज्ञापन
Bike of missing property dealer found on canal bank under suspicious circumstances
कुरुक्षेत्र। आकाश नगर से देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में प्रॉपर्टी डीलर लापता हो गया। सुबह उसकी बाइक, मोबाइल और चप्पल नरवाना ब्रांच नहर किरमिच के पास से बरामद हुई, जिसके बाद से पुलिस और गोताखोर की टीम नहर में उसकी तलाश में लगे हुए है। हालांकि अभी तक प्रॉपर्टी डीलर का कोई सुराग नहीं लग पाया है। अमित गर्ग (40) बुधवार रात को अपनी बाइक पर कोल्ड ड्रिंक लाने की बात कहकर अपने घर से निकला था।
विज्ञापन

उधर, शीशन पाल निवासी आकाश नगर ने बताया कि उसका भाई अमित गर्ग रात करीब नौ बजे अपनी बाइक पर कोल्ड ड्रिंक लाने की बात कहकर घर से निकला था। आधे घंटे बाद उनकी अमित से बातचीत हुई थी, मगर उसके बाद में उसने कॉल उठाना बंद कर दिया। आसपास पड़ोस और शहर में तलाश करने के बाद उन्होंने मामले की जानकारी डायल-112 टीम को दी। सूचना के बाद टीम ने अमित की तलाश शुरू कर दी साथ ही उसका मोबाइल ट्रैकिंग पर लगा दिया, जिससे उनको जानकारी मिली कि अमित की आखिरी लोकेशन किरमिच गांव के आसपास की है। सूचना के बाद परिजन और पुलिस टीम ने किरमिच के आसपास उसकी तलाश शुरू कर दी, मगर अमित का कुछ पता नहीं चल पाया। वीरवार सुबह गोताखोर प्रगट सिंह ने अमित की बाइक, मोबाइल और चप्पल किरमिच नहर के पास पड़े होने की सूचना उन्हें दी। सूचना के बाद वह पुलिस टीम को साथ लेकर मौके पर पहुंचे, जहां से पुलिस ने यह सामान बरामद कर लिया। सुबह से ही पुलिस और गोताखोर प्रगट सिंह की टीम नरवाना ब्रांच नहर में अमित की तलाश कर रहे हैं वहीं परिजन भी नहर और आसपास उसकी तलाश कर रहे हैं। परिजनों ने किसी पर कोई शक जाहिर नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed