फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Bike driver dies due to collision with unknown vehicle

Kurukshetra News: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक चालक की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 24 Nov 2024 05:29 AM IST
विज्ञापन
Bike driver dies due to collision with unknown vehicle
कुरुक्षेत्र/बाबैन। शाहाबाद-लाडवा रोड पर कंदौली गांव के पास अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से बाइक चालक की मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त सचिन कुमार (26) निवासी चंद्राव जिला करनाल के रूप में हुई। सचिन अपनी बहन को ससुराल छोड़कर लौट रहा था। थाना बाबैन में दर्ज शिकायत में दिनेश कुमार निवासी चंद्राव ने बताया कि उसका बड़ा भाई सचिन कुमार बाइक पर बहन को उसके ससुराल अंबाला छोड़ने के लिए गया था। शाहाबाद आकर उसके भाई ने उसे कॉल करके बुला लिया था। यहां से वह दोनों भाई अपनी-अपनी बाइक पर गांव लौट रहे थे। उसका भाई उससे करीब दो किलोमीटर आगे चला गया था। वह कंदौली बस अड्डा के पास पहुंचा तो उसे सड़क पर उसके भाई की बाइक गिरी मिली। उसने बाइक रोककर देखा तो उसका भाई सचिन जख्मी अवस्था में पड़ा था। उसने राहगीरों की मदद से एंबुलेंस के जरिए अपने भाई को बाबैन अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसे एलएनजेपी अस्पताल रेफर कर दिया। यहां चिकित्सकों ने उसके भाई को मृत घोषित कर दिया। अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से उसके भाई की मृत्यु हो गई। शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed