जाट आरक्षण पर बार एसोसिएशन ने किया वर्क सस्पेंड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जाट आरक्षण आंदोलन के दौरान हुई हिंसक घटनाओं के विरोध में जिला बार एसोसिएशन कुरुक्षेत्र और पिहोवा बार एसोसिएशन ने वीरवार को वर्क सस्पेंड किया।
पिहोवा बार एसोसिएशन के प्रधान भजन सिंह मोमी कहा कि जाट आरक्षण आंदोलन के दौरान प्रदेश में हुई हिंसा में जहां अनेक जानें गई वहीं आर्थिक रूप से भी राज्य को भारी नुकसान पहुंचा है। जिसकी भरपाई होना मुश्किल है। आंदोलन के दौरान हुई तोड-फोड व जाम के कारण हरियाणा की छवि को नुकसान पहुंचा है। हिंसक घटनाओं से पूरे प्रदेश का माहौल खराब हुआ हैं। वकीलों ने मांग की है कि इस पूरे मामले की सीबीआई से जांच करवा कर दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए।
इस अवसर पर एडवोकेट काबल सिंह, अशोक ठुकराल, कपिल खिल्लन, राजपाल सिंह, सुखविंद्र सिंह, एसडी मुरार, जेसी धवन, डीपी दस्तूर, मोहित शर्मा, अशोक भारद्वाज, अनिल कुमार, हरमनदीप सिंह विर्क, राजेश हरीत, योगेश दत्ता, जसबीर सिंह, कमल बागड़ी, सुरजीत शर्मा सहित अनेक वकील मौजूद थे। इसी तरह जिला बार एसोसिएशन कुरुक्षेत्र के प्रधान मनोज कौशिक ने हिंसक घटनाओं को सरकार की असफलता बताते हुए रोष जताया। वकीलों ने हरियाणा के राज्यपाल के नाम एक ज्ञापन उपायुक्त को सौंपा।
जिसमें दंगा करने और फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। कौशिक ने बताया कि इन घटनाओं के विरोधस्वरू वीरवार को कचहरी में वकीलों ने कामकाज ठप रखा। ज्ञापन देने वालों में खासी तादाद में वकील शामिल थे।