फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   bar association election, kurukshetra election, kurukshetra

प्रधान-उपप्रधान पदों के लिए चार-चार उम्मीदवार मैदान में

Wed, 21 Dec 2016 12:35 AM IST
ब्यूरो/कुरुक्षेत्र,अमर उजाला
ब्यूरो/कुरुक्षेत्र,अमर उजाला Updated Wed, 21 Dec 2016 12:35 AM IST
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र जिला बार एसोसिएशन के चुनावी मैदान में उतरे सभी उम्मीदवार अपना-अपना भाग्य आजमाएंगे। मंगलवार को नामांकन भरने वाले किसी भी उम्मीदवार ने नाम वापस नहीं लिया। रिटर्निंग अधिकारी तय समय के अनुसार दोपहर दो बजे तक इंतजार करते रहे। इसके बाद सभी उम्मीदवारों के नामों की अंतिम घोषणा कर दी गई।

विज्ञापन


उम्मीदवारों से सोमवार को नामांकन भरवाए गए थे। इसके साथ ही देर शाम नामांकन पत्रों की छंटनी भी की गई थी। इसके साथ ही अगले दिन मंगलवार को ही नामांकन वापस लेने की तिथि तय की गई थी। लेकिन किसी भी उम्मीदवार द्वारा नामांकन वापस न लिए जाने के चलते अब कड़ी सर्दी के बीच चुनावी पारा बढ़ गया है। बता दें कि प्रधान व उपप्रधान पद के लिए चार-चार उम्मीदवार, महासचिव के लिए तीन व संयुक्त सचिव और खजांची पदों के लिए दो-दो उम्मीदवार मैदान में हैं।
विज्ञापन


ये उम्मीदवार है मैदान में
बार चुनाव मैदान में प्रधान पद के लिए मनोज कौशिक, मनोज वशिष्ठ, अमित कुमार शर्मा व गुरनाम सिंह उतरे हुए हैं तो वहीं उपप्रधान के लिए सहदेव रोडान, जसबीर पाहूजा, विशाल मित्तल व कुश कौशल शामिल हैं। महासचिव पद के लिए धर्मेंद्र नरवन, संदीप मडान व विनित बजाज मैदान में हैं तो वहीं संयुक्त सचिव के लिए जसप्रीत सिंह, रेखा देवी और कोषाध्यक्ष के लिए अंकुर सूरी व सुरेंद्र सिंह चुनाव मैदान में उतरे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


केसों की नहीं चुनावों की चर्चा
चुनाव प्रक्रिया शुरू होते ही न्यायिक परिसर में वकीलों के बीच अब केसों की बजाय चुनावों को लेकर ही अधिक चर्चा हो रही है। दिनभर वकील प्रधान से लेकर विभिन्न पदों के चुनावों व उनके लिए मैदान में उतरे उम्मीदवारों की जीत हार को लेकर चर्चा करते दिखाई पड़ते हैं। सभी उम्मीदवार अपनी-अपनी जीत के दावे कर रहे हैं तो वहीं उन्होंने इस जीत को लेकर पुरजोर प्रयास भी शुरू कर दिए हैं। वहीं दूसरे वकील भी अपने-अपने उम्मीदवार की जीत होने का दावा कर रहे हैं।

नहीं लिया किसी ने नामांकन वापस : कौशिक
चुनाव के रिटर्निंग अधिकारी केके कौशिक ने बताया कि नामांकन पत्र सोमवार को लिए गए थे और उसी दिन ही इनकी छंटनी की गई थी। किसी ने नामांकन वापस नहीं लिया। चुनाव 23 दिसंबर को होंगे। इसके लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।


निवर्तमान प्रधान लड़ रहे तीसरी बार चुनाव
प्रधान पद के उम्मीदवारों में शामिल एवं निवर्तमान प्रधान मनोज कौशिक तीसरी बार चुनाव लड़ रहे हैं। वह शुरू में एक बार हारे तो अगली बार प्रधान पद का ताज उनके सिर पर सजा था। अब फिर वे मैदान में उतरे हैं वही बताया जा रहा है कि उपप्रधान रह चुके अमित कुमार शर्मा सहित अन्य तीनों उम्मीदवार इस पद के लिए पहली बार ही चुनावी मैदान में आए हैं। वहीं उपप्रधान पद के लिए भी उतरे उम्मीदवारों में शामिल सभी पहली बार ही इस पद के लिए मैदान में आए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed